ईरान की नई 'हिट लिस्ट': ट्रंप, नेतन्याहू और मेलोनी समेत 13 विश्व नेताओं को दी जान से मारने की धमकी

Updated:
विज्ञापन

ईरानी न्यूज पेपर हमशहरी में छपी वर्ल्ड नेताओं की सूची, फोटो एक्स

Iran Revenge List: अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच ईरान ने अपनी नई हिट लिस्ट जारी की है. जिसमें यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू समेत दुनिया के 13 नेता शामिल हैं.

विज्ञापन

Iran Revenge List: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई ने अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में यह हिट लिस्ट जारी की. ईरानी मीडिया 'हमशहरी' के अनुसार सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इतालवी पीएम जियोर्जिया मेलोनी सहित दुनिया के 13 प्रमुख नेताओं को सीधे तौर पर निशाना बनाने की घोषणा की गई है.

नारंगी जेल की वर्दी और स्नाइपर का निशाना

ईरानी मीडिया द्वारा जारी किए गए ग्राफिक लेआउट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के माथे पर स्नाइपर-शैली के क्रॉसहेयर (निशाना लगाने वाले चिह्न) अंकित किए गए हैं. इसके ठीक नीचे दुनिया के 11 अन्य प्रभावशाली नेताओं को नारंगी रंग की जेल की वर्दी पहने हुए दिखाया गया है.


इस सूची में शामिल प्रमुख नेता

कीर स्टारमर (ब्रिटिश प्रधानमंत्री) इमैनुएल मैक्रॉन (फ्रांसीसी राष्ट्रपति) जियोर्जिया मेलोनी (इतालवी प्रधानमंत्री) फ्रेडरिक मर्ज (जर्मन चांसलर) मार्को रुबियो (अमेरिकी विदेश मंत्री) पीट हेगसेथ (अमेरिकी रक्षा मंत्री) ब्रैड कूपर (अमेरिकी केंद्रीय कमान के कमांडर) माइक हकाबी (इजरायल में अमेरिकी राजदूत) एयाल जमीर (इजरायल रक्षा बलों के चीफ ऑफ स्टाफ) गिदोन सार (इजरायली विदेश मंत्री)

प्रतिशोध हमारे राष्ट्र की सामूहिक इच्छा : मोजतबा

मोजतबा खामेनेई ने अपने बयान में बेहद सख्त रुख अपनाते हुए कहा, "प्रतिशोध हमारे राष्ट्र की सामूहिक इच्छा है और इसे हर हाल में अनिवार्य रूप से पूरा किया जाएगा. इस सूची में शामिल अपराधी अपने साथ इस कामना को कब्र में ले जाएंगे कि उन्हें अपने बिस्तर पर कभी शांतिपूर्ण मौत मिले."

ट्रंप की हत्या की साजिश का खुफिया इनपुट

यह सनसनीखेज सूची ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की ईरानी साजिश से जुड़ी पुख्ता जानकारियां मिली हैं. इजरायल द्वारा वाशिंगटन के साथ साझा किए गए इनपुट्स के अनुसार, ट्रंप को निशाना बनाकर एक हमला करने की योजना बनाई गई थी. यही कारण था कि हाल ही में तुर्की में नाटो शिखर सम्मेलन से लौटते समय सुरक्षा कारणों से ट्रंप ने अपना आधिकारिक विमान (एयर फोर्स वन) बदल दिया था. ट्रंप ने खुद पत्रकारों से कहा, "वे मुझे हटाना चाहते हैं. मैं उनकी हर हिट लिस्ट में शामिल हूं."

होर्मुज जलडमरूमध्य बंद, अमेरिका ने किए 140 ठिकानों पर हमले

सीजफायर समाप्त होने के बाद अमेरिका-ईरान के बीच हमले तेज हो गए हैं. लाल सागर और रणनीतिक जलमार्गों में जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में अमेरिका ने रविवार को ईरान के करीब 140 ठिकानों पर भीषण बमबारी की. इसके जवाब में तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद करने का ऐलान कर दिया है. ईरान का दावा है कि जब तक इस क्षेत्र में अमेरिकी हस्तक्षेप पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, यह मार्ग बंद रहेगा.

खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव, ईरान की खुली चेतावनी

अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बहरीन, कुवैत, कतर और ओमान जैसे खाड़ी देशों को भी आड़े हाथों लिया है, जिन्होंने अमेरिकी सेना को सहयोग दिया या मूकदर्शक बने रहे.


ये भी पढ़ें: ट्रंप के करीबी नेता की मौत के बाद ईरानी मीडिया की धमकी, कहा- 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो'


ये भी पढ़ें: ईरान ने मार गिराया अमेरिकी ड्रोन, बंदर अब्बास शहर के ऊपर देखे जाने का दावा


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola