ePaper

Top 10 Meat Consuming Countries in World: कौन-से देश खाते हैं सबसे ज्यादा मांस? जानें भारत का नंबर

Updated at : 15 May 2025 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
Top 10 Meat Consuming Countries in World

Top 10 Meat Consuming Countries in World

Top 10 Meat Consuming Countries in World: दुनिया के किस देश में मांसाहार का सेवन सबसे ज्यादा होता है? आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Top 10 Meat Consuming Countries in World: दुनियाभर में मांस खाने की प्रवृत्ति (आदत) सांस्कृतिक(Cultural), आर्थिक और पर्यावरण (Economic and environmental) पर निर्भर करती है. स्टेटिस्टा अनुसंधान विभाग (Statista Research Department) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, लिथुआनिया, जापान और अर्जेंटीना प्रति व्यक्ति मांस की खपत के मामले में टॉप पर हैं. 

रिपोर्ट के अनुसार, लिथुआनिया में सबसे अधिक 96% आबादी नियमित रूप से मांस का सेवन करती है. वहां के खानपान में मुख्य रूप से सूअर का मांस, बीफ और चिकन शामिल हैं. इसके बाद जापान का स्थान है, जहां 95% लोग मांसाहारी हैं, हालांकि पारंपरिक रूप से वहां मछली और समुद्री भोजन का अधिक चलन रहा है. हाल के वर्षों में बीफ और सूअर का मांस वहां काफी लोकप्रिय हुआ है.

Top 10 Meat Consuming Countries in World

Meat Consuming Countries in World

अर्जेंटीना तीसरे स्थान पर है, जहां 94% जनसंख्या मांस खाती है. अपनी स्टेक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध अर्जेंटीना में बीफ भोजन का मुख्य हिस्सा है और वहां की मजबूत पशुपालन व्यवस्था इसे समर्थन देती है.

Top 10 Meat Consuming Countries in World

ग्रीस, हंगरी और नॉर्वे में भी 94% आबादी मांस का सेवन करती है, जहां भोजन में भेड़ का मांस, बीफ और सूअर का मांस प्रमुख हैं. रोमानिया और कोलंबिया में भी मांस खाने वालों की संख्या क्रमशः 94% और 93% है, जिनके आहार में पोर्क, बीफ और चिकन शामिल हैं.

Top 10 Meat Consuming Countries in World

पुर्तगाल और चेकिया भी शीर्ष 10 देशों में शामिल हैं, जहां 93% लोग मांस का सेवन करते हैं. इन देशों में बीफ, पोर्क और चिकन आमतौर पर खाए जाते हैं.

Top 10 Meat Consuming Countries

इसके विपरीत, भारत दुनिया में सबसे कम मांस खाने वाले देशों में आता है. यहां की बड़ी आबादी सांस्कृतिक और धार्मिक कारणों से मांस से परहेज करती है. जहां एक ओर लिथुआनिया और जापान जैसे देश मांस की खपत में आगे हैं, वहीं भारत इस वैश्विक सूची में सबसे नीचे है.

इसे भी पढ़ें: रूस ने भारत का सपोर्ट खुलकर क्यों नहीं किया? बदल गया पुराना दोस्त! 

इसे भी पढ़ें: किस देश के लोग पीते हैं सांप का खून? वजह जानकर कांप उठेगा कलेजा!   

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola