भारत-इजराइल के बीच जल्द फ्री ट्रेड डील! कई अहम समझौतों पर लगी मुहर

Updated:
विज्ञापन
भारत-इजराइल के बीच जल्द फ्री ट्रेड डील! कई अहम समझौतों पर लगी मुहर

भारत और इजराइल के बीच फ्री ट्रेड डील को लेकर बड़ी प्रगति हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू की वार्ता के बाद दोनों देशों जल्द ही इसे अंतिम रूप दे सकते हैं. इसके अलावा दोनों देशों ने कई और समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

विज्ञापन

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच गुरुवार को द्विपक्षीय वार्ता हुई. यह वार्ता प्रतिनिधिमंडल स्तर पर हुई, जिसमें दोनों देशों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे. पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच बातचीत के बाद भारत और इजराइल ने इनोवेशन और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को विस्तार देने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए. बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, तकनीक और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया. दोनों देश के बीच फ्री ड्रेड डील पर भी बातचीत हो रही है.

मुक्त व्यापार समझौते को जल्द देंगे अंतिम रूप- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम नेतन्याहू से बातचीत के बाद कहा “हमने भारत-इजराइल के पुराने और मजबूत संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने का फैसला किया है.” दोनों देश आपकी संबंध को नई दिशा और गति देने पर एकमत हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इजराइल जल्द ही पारस्परिक लाभ वाले मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देंगे. पीएम मोदी ने कहा हम नागरिक परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष क्षेत्रों में अपने काम को आगे बढ़ाएंगे. साथ मिलकर हम भविष्य के लिए तैयार कृषि समाधान विकसित करेंगे. हम उत्कृष्टता के गांवों के निर्माण पर काम करेंगे.”

आतंकवाद के खिलाफ भारत-इजरायल एकजुट, पीएम मोदी का बड़ा संदेश

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख दोहराया. उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल दोनों इस बात पर पूरी तरह स्पष्ट हैं कि दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है और इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा “भारत और इजराइल इस बात पर स्पष्ट हैं कि दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है. आतंकवाद को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता. हम आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे.” प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत और इजरायल रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करेंगे. उन्होंने कहा “हम आईएमईसी और आई2यू2 पर मिलकर आगे बढ़ेंगे, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, आर्थिक विकास और आपसी सहयोग को नई दिशा मिलेगी.

पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच कई मुद्दों पर हुए बात

इसके अलावा पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी दोनों नेता चर्चा कर सकते हैं. भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) और भारत-इजरायल-यूएई-अमेरिका (I2U2) के तहत सहयोग बढ़ाने पर भी बातचीत की संभावना है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इजरायल के संबंध बहुत मजबूत हैं और यह साझेदारी दोनों देशों के साथ-साथ वैश्विक हित ���े लिए भी महत्वपूर्ण है.

राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से मिले पीएम मोदी

पीएम नेतन्याहू के साथ वार्ता से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं ने शिक्षा, स्टार्टअप, इनोवेशन, प्रौद्योगिकी और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया. प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-इजराइल विशेष साझेदारी को मजबूत करने में राष्ट्रपति हर्जोग के अटूट समर्थन के लिए उनका धन्यवाद किया. उन्होंने इजराइल के राष्ट्रपति को निकट भविष्य में भारत आने का निमंत्रण भी दिया. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको भारत आने का निमंत्रण देता हूं, और जब आप आएं, तो अपनी यात्रा को केवल दिल्ली तक सीमित न रखें, बल्कि भारत के अन्य हिस्सों की यात्रा के लिए भी समय निकालें.’’ हर्जोग ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया के उज्ज्वल भविष्य का एक अभिन्न अंग है.

इजराइल दौरे पर हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को इजराइल पहुंचे थे. नौ वर्षों में यह पीएम मोदी की इजराइल की दूसरी यात्रा है. जुलाई 2017 में पीएम मोदी की इजराइल की पहली यात्रा के दौरान भारत-इजराइल संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाया गया था. भारत और इजराइल विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, कृषि, जल और जन-जन संबंधों के क्षेत्र में मजबूत सहयोग के साथ एक सुदृढ़ रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं. पिछले कुछ वर्षों में भारत-इजराइल संबंधों में तेजी आई है, जिसमें रक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, साइबर सुरक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्र शामिल हैं.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola