ईरान के वार्ताकारों की हत्या की साजिश, इजराइल ने रिपोर्ट को बताया ‘फेक न्यूज’

Updated:
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ( स्रोत- सोशल मीडिया )

Israel rejects US report : इजराइल ने अमेरिकी मीडिया की उस रिपोर्ट को झूठा बताया है, जिसमें ईरानी वार्ताकारों की हत्या की साजिश का दावा किया गया था. इस रिपोर्ट में अमेरिका- ईरान की शांति वार्ता विफल होने की आशंका जताई गयी थी. रिपोर्ट में इजराइल-ईरान तनाव, कथित हमलों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच मतभेदों का भी उल्लेख किया गया.

विज्ञापन

Israel rejects US report : इजराइल ने अमेरिकी मीडिया की उस रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि शांति वार्ता के दौरान ईरानी वार्ताकारों को निशाना बनाने की योजना बनाई जा रही थी. इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा कि यह खबर पूरी तरह झूठी है और इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है.

रिपोर्ट में क्या किया गया दावा

अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ मौजूदा और पूर्व अमेरिकी अधिकारियों को आशंका थी कि इजराइल ईरान के दो बड़े नेताओं ने विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ को निशाना बना सकता है. दोनों नेता ईरान की ओर से युद्धविराम और शांति वार्ता में शामिल बताए गए थे.

अमेरिका क्यों था चिंतित

इस रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल में जब शांति वार्ता आगे बढ़ रही थी, तब अमेरिकी अधिकारियों को डर था कि अगर इन नेताओं पर हमला हुआ तो बातचीत पूरी तरह टूट सकती है और दोनों देशों के बीच फिर से संघर्ष शुरू हो सकता है. इसी वजह से अमेरिका ने क्षेत्र के कुछ देशों से ईरान को संभावित खतरे के बारे में सतर्क करने को भी कहा था.

युद्ध और तनाव का बढ़ता असर

अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया कि संघर्ष की शुरुआत 28 फरवरी को इजराइल के एक हमले से हुई, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौत हो गई.इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अभियान में अमेरिकी खुफिया जानकारी का भी इस्तेमाल हुआ था. हालांकि इन दावों की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

ट्रंप और नेतन्याहू के रिश्तों पर भी चर्चा

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अमेरिका और इजराइल करीबी सहयोगी हैं, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 1 जून, 2 जून और मध्य-जून 2026 लेबनान और ईरान से जुड़े मामलों पर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सार्वजनिक रूप से आलोचना चुके हैं. इस रिपोर्ट के सामने आने बाद यह माना जा रहा है कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव और शांति वार्ता को लेकर अमेरिका और इजराइल के बीच कुछ मतभेद भी सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें- Video: खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का तंज, बोले- हम अच्छे हैं, इसलिए एक हफ्ते का वक्त दिया

विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola