आजादी का जश्न बदला मातम में, हवाई फायरिंग में 3 की मौत

Updated:
विज्ञापन
Karachi firing

Karachi firing

Pakistan Independence Day Firing : पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के दिन फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई. रेस्क्यू अधिकारियों ने बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों में कम से कम 64 लोग गोली लगने से घायल हुए हैं.

विज्ञापन

Pakistan Independence Day Firing : पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के दिन फायरिंग की घटना हुई. जानकारी के अनुसार, कराची में लापरवाही से की गई हवाई फायरिंग में एक बुजुर्ग और 8 साल की बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो गई. शहरभर में हुए कार्यक्रमों के दौरान 60 से ज्यादा लोग गोली लगने से घायल हो गए.

गुरुवार को रेस्क्यू अधिकारियों के हवाले से जियो न्यूज ने खबर दी. अधिकारियों ने बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों में कम से कम 64 लोग गोली लगने से घायल हुए हैं. लोकल मीडिया के मुताबिक, अज़ीज़ाबाद में एक छोटी बच्ची को गोली लगी, जबकि कोरंगी में स्टीफन नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें : 15 अगस्त को मिली थी पाकिस्तान को आजादी, फिर क्यों मनाता है 14 अगस्त को? वजह जानकर चौंक जाएंगे

किन इलाकों में की गई फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तान के लियाकताबाद, कोरंगी, लियारी, महमूदाबाद, अख्तर कॉलोनी, कीमारी, जैक्सन, बल्दिया, ओरंगी टाउन और पापोश नगर में हवाई फायरिंग की घटनाएं हुईं. इसके अलावा शरीफाबाद, नॉर्थ नाज़िमाबाद, सुरजानी टाउन, ज़मान टाउन और लांधी में भी ऐसे मामले सामने आए.

आधुनिक हथियार और गोलियां बरामद, कई गिरफ्तार

घायल लोगों को सिविल, जिन्ना और अब्बासी शहीद अस्पतालों के साथ-साथ गुलिस्तान-ए-जौहर और शहर के अन्य इलाकों के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया. पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से आधुनिक हथियार और गोलियां बरामद कीं. पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और हवाई फायरिंग में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

लंबे समय से जश्न का माहौल बिगाड़ती रही हैं ऐसी घटनाएं

कराची में हवाई फायरिंग से होने वाली दर्दनाक घटनाएं लंबे समय से जश्न का माहौल बिगाड़ती रही हैं. एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में कराची में हुई फायरिंग की घटनाओं में कम से कम 42 लोग मारे गए जिनमें 5 महिलाएं भी थीं. जियो न्यूज के अनुसार, 2024 में ऐसी ही जश्न की फायरिंग में कम से कम 95 लोग घायल हुए थे, जबकि पिछले साल 80 लोग घायल हुए थे.

AK-47 से हवा में फायरिंग करते हैं लोग

फिल्मों में देखा जाता है कि आतंकी जश्न मनाने के लिए अपनी AK-47 से हवा में फायरिंग करते हैं. पाकिस्तान में आतंकियों को पनाह दी जाती है, वहां आम लोग भी ऐसा ही करते हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola