इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में हालात बेकाबू, हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने कई इमारतों में लगाई आग

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Imran Khan Arrest: पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में हालात पूरी तरह बेकाबू हैं. जगह-जगह पीटीआई के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद कई शहरों में आगजनी की गई है.

विज्ञापन

Imran Khan Arrest: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है.  खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है गिरफ्तारी के दौरान इमरान खान के साथ मारपीट भी की गई है. वहीं, इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में धारा 144 लागू कर दिया गया है. पीटीआई समर्थक पूरे पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं. रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय में पीटीआई समर्थक घुसकर तोड़फोड़ किया. पाक मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने लाहौर में सेना के कमांडरों के आवास और रावलपिंडी में सेना मुख्यालय के परिसर में प्रवेश किया.

पाकिस्तान में हालात बेकाबू: पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में हालात पूरी तरह बेकाबू हैं. जगह-जगह पीटीआई के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद कई शहरों में आगजनी की गई है. हिंसा को देखते हुए पाकिस्तान के पूरे पंजाब प्रांत में धारा 144 लागू कर दी गई है. वहीं, इस्लामाबाद में भी धारा 144 लागू कर दी गई है. पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जोरदार बवाल हो रहा है. पाकिस्तान में गृह युद्ध के हालात बन गये हैं.

फायरिंग में बच्चे की मौत: इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के हालात बेहद खराब हो गये हैं. देश में गृहयुद्ध की स्थिति बनती जा रही है. पीटीआई कार्यकर्ता और समर्थक पूरे पाकिस्तान में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे हैं. इस बीच पीटीआई ने दावा किया है कि पुलिस कार्रवाई में एक लड़के की मौत हो गयी है, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं.

शीशा तोड़कर किया गिरफ्तार: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी की वरिष्ठ नेता शिरीन मजारी ने कहा कि लाहौर से संघीय राजधानी इस्लामाबाद आए पार्टी अध्यक्ष खान अदालत में एक बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजर रहे थे, तभी रेंजर्स ने कांच की खिड़की को तोड़ दिया और वकीलों एवं खान के सुरक्षा कर्मचारियों की पिटाई करने के बाद इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया. इमरान खान को जमीन कारोबारी मलिक रियाज की शिकायत पर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया गया है.

Also Read: असम में बहुविवाह पर लगेगी रोक! सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने किया विशेषज्ञ समिति बनाने का ऐलान

गिरफ्तारी के बाद जारी हुए ऑडियो: वहीं इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पार्टी की और से खान का पहले से रिकॉर्ड किया एक वीडियो जारी किया है. उस वीडियो में इमरान खान ने एक संदेश दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है जब तक मेरी ये बातें आप तक पहुंचेगी, तब तक मुझे निराधार मामले में गिरफ्तार किया जा चुका होगा. इससे पता चलता है कि पाकिस्तान में मौलिक अधिकारों और लोकतंत्र को दफन कर दिया गया है. खान ने कहा यह सब इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि वे चाहते हैं कि मैं उस भ्रष्ट, आयातित सरकार को स्वीकार कर लूं, जो हम पर जबरदस्ती थोपी गई है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola