मुफ्त में हांगकांग घूमने का मौका, पर्यटन को फिर से बढ़ाने के लिए मिल रहे हैं 5 लाख फ्री टिकट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Oct 2022 7:20 PM
कोरोना महामारी के कारण ठप पड़ चुके पर्यटन को फिर से गुलजार करने के लिए हांगकांग सरकार ने पर्यटकों को फ्री एयर टिकट देने का प्लान बनाया है. हांगकांग हवाई अड्डा प्राधिकरण ने घोषणा की है कि वो पांच लाख यात्रियों को फ्री हवाई टिकट देगा.
कोरोना महामारी के कारण कई देशों का टूरिज्म व्यवसाय पूरी तरह ठप हो गया है. कोरोना काल में कठोर पाबंदी के कारण कई देशों में सैलानियों से फल फूल रहा पर्यटन उद्योग अब भी मंद पड़ा हुआ है. इसी कड़ी में हांगकांग सरकार ने नई पहल की है. सरकार को उम्मीद है कि यह पहल रंग लाएगी और कमजोर पड़ रहा टूरिज्म व्यवसाय फिर से गुलजार होगा. दरअसल पर्यटन को फिर से बढ़ावा देने के लिए हांग-कांग सरकार 5 लाख एयर टिकट फ्री में बांट रही है.
पर्यटकों को फ्री हवाई टिकट: दरअसल, कोरोना महामारी के कारण ठप पड़ चुके पर्यटन को फिर से गुलजार करने के लिए हांगकांग सरकार ने पर्यटकों को फ्री एयर टिकट देने का प्लान बनाया है. हांगकांग हवाई अड्डा प्राधिकरण ने घोषणा की है कि वो पांच लाख यात्रियों को फ्री हवाई टिकट देगा. सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से देश में मंद पड़ता जा रहा टूरिज्म कारोबार फिर से चमकने लगेगा.
पर्यटन को बढ़ावा देने की कवायद: गौरतलब है कि कोरोना से पहले अच्छी खासी तादाद में लोग हांगकांग घूमने जाते थे. लेकिन कोविड महामारी के कारण पर्यटकों की संख्या में बहुत ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. जिससे सरकार को राजस्व का भी घाटा हो रहा है. ऐसे में सरकार अब इस प्रयास में जुटी है कि मंद पड़ चुके पर्यटन उद्योग को एक बार फिर नये सिरे से शुरू किया जाये.
कोरोना काल के सख्त नियमों में ढील: कोरोना को लेकर हांगकांग में काफी सख्त नियम बनाये गये थे. क्वारेंटाइन से लेकर सार्वजनिक जगहों को लिए बेहद कठोर नियम बनाये गये थे. इस कारण हांगकांग में पर्यटकों की संख्या में बहुत गिरावट आयी. लेकिन अब सरकार ने इन नियमों में काफी ढील दे दी है. पर्यटकों के लिए सात दिन का क्वारेन्टीन की अवधि को भी घटाकर अब 3 दिन कर दिया गया है.
Also Read: Gold Price Today: धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने का बेहतरीन मौका, ऑल टाइम हाई से इतना हुआ सस्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










