Gold Price Today: धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने का बेहतरीन मौका, ऑल टाइम हाई से इतना हुआ सस्ता

Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Oct 2022 5:17 PM

विज्ञापन

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव में गिरावट आयी है. 999 प्योरिटी वाला सोना 5077 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है. वहीं, 916 प्योरिटी वाला गोल्ड 4651 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बिक रहा है.

विज्ञापन

Gold-Silver Rates Today: वैश्विक बाजार में सोने-चांदी के कीमतों में गिरावट का असर भारतीय भारतीय बाजार में दिख रहा है. मंगलवार को भी  बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट जारी है. दिल्ली सर्राफा बाजार में आज यानी मंगलवार को सोने और चांदी के भावों में गिरावट दर्ज की गई है. 11 अक्टूबर को सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिला. आईबीजेए वेबसाइट की ताजा अपडेट्स के मुताबिक 999 प्योरिटी वाला सोना 5077 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है. वहीं, 916 प्योरिटी वाला गोल्ड 4651 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बिक रहा है.

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 343 रुपये टूटकर 51,105 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,448 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 1,071 रुपये गिरकर 58,652 प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 59,723 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरमी के साथ 1,664.3 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी भी नुकसान के साथ 19.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट: बता दें, कमजोर हाजिर मांग के कारण वायदा बाजार में भी आज यानी मंगलवार को सोने की कीमत 145 रुपये घटकर 50,878 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलिवरी के लिए सोने का भाव 145 रुपये या 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 50878 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है.  गिरावट को लेकर बाजार के जानकारों की राय है कि कारोबारियों के अपने सौदे कम करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई है.

गौरतलब है कि देश में त्योहारी सीजन चल रहा है. खासकर दीपावली त्योहार में लोग सोना खरीदते है. इन दिनों सोने-चांदी की देश में मांग काफी बढ़ जाती है. इस बार दीपावली अक्टूबर महीने में ही पड़ रही है. ऐसे में जानकारों की राय है कि सोने-चांदी के भाव में उछाल आ सकता है. ऐसे में अभी सोने के भाव में आई गिरावट के बीच इसकी खरीदारी का यह अच्छा मौका हो सकता है.
भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola