Nepal Tourism : महाकुंभ का असर नेपाल के पर्यटन पर, कम पहुंचे भारतीय

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Mar 2025 11:04 AM

विज्ञापन

नेपाल पर्यटन की सांकेतिक तस्वीर

Nepal Tourism : नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या घटी है. नेपाल पर्यटन बोर्ड की रिपोर्ट इस संबंध में आई. महाकुंभ का असर पर्यटन पर पड़ा.

विज्ञापन

Nepal Tourism : भारत के लोगों को नेपाल घूमना बहुत पसंद है, लेकिन हाल के दिनों में वहां जाने वाले भारतीयों की संख्या कम हुई है. नेपाल पर्यटन बोर्ड की एक रिपोर्ट इस संबंध में आई है. इसके अनुसार, फरवरी 2025 में 96,000 से अधिक पर्यटक नेपाल पहुंचे, लेकिन पिछले साल की तुलना में इस वर्ष हिमालयी देश की यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या में कमी देखने को मिली. कहा जा रहा है कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का असर नेपाल के पर्यटन पर पड़ा.

फरवरी 2024 में 97,426 लोग नेपाल पहुंचे

नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, फरवरी महीने में 96,880 पर्यटक हवाई मार्ग से नेपाल पहुंचे. आंकड़ों के अनुसार, इस साल फरवरी में पर्यटकों की संख्या पिछले साल इसी महीने में आने वाले लोगों की तुलना में थोड़ी कम रही. फरवरी 2024 में नेपाल आने वाले पर्यटकों की संख्या 97,426 थी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

किस देश से कितने पर्यटक पहुंचे नेपाल

अन्य देशों के पर्यटकों से तुलना की जाए तो नेपाल पहुंचने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक रही. इस साल फरवरी में 19,187 भारतीय हवाई मार्ग से नेपाल पहुंचे. इस अवधि में अमेरिका से 10,348, चीन से 8,232, ब्रिटेन से 5,057 और बांग्लादेश से 4,874 पर्यटक नेपाल आए. श्रीलंका से 4,370 और ऑस्ट्रेलिया से 3,737 पर्यटक नेपाल पहुंचे.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: छत्रपति शिवाजी के साम्राज्य में क्या ‘गोवा’ भी था शामिल! अब क्यों उठा विवाद

महाकुंभ की वजह से नेपाल कम पहुंचे पर्यटक

फरवरी 2024 में 25,578 भारतीय पर्यटकों ने नेपाल की यात्रा की थी जबकि इस साल फरवरी में यह संख्या 25 प्रतिशत कम रही. नेपाल पर्यटन बोर्ड के निदेशक मणि लामिछाने ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ ने लाखों भारतीय तीर्थयात्रियों को आकर्षित किया. इससे नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में कमी देखी गई.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola