Nepal Gen Z Protest: नेपाल में भारी हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने पीएम आवास में लगाई आग, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 09 Sep 2025 3:10 PM
नेपाल में भारी हिंसा और प्रदर्शन
Nepal Gen Z Protest: नेपाल में मंगलवार को दूसरे दिन भी छात्रों के नेतृत्व में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शन जारी है. काठमांडू सहित देश के सभी हिस्सों में भारी हिंसा हो रही है. युवा प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. गृह मंत्री और तीन अन्य मंत्रियों के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. भारी हिंसा को देखते हुए नेपाल में सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिलहाल के लिए रद्द कर दी गई हैं.
Nepal Gen Z Protest: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भ्रष्टाचार को लेकर काठमांडू में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच इस्तीफा दे दिया है. प्रदर्शनकारियों ने सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यालयों, मुख्यमंत्री कार्यालय और जनकपुर में इमारतों को आग लगा दी है. प्रधानमंत्री के निजी आवास को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया है. इसके अलावा संसद भवन में भी आग लगा दी गई है. सड़कों पर कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया है. प्रदर्शनकारी भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि भारी हिंसा और प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया है. इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों को गुस्सा शांत नहीं हुआ है.
त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द
हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए और सुरक्षा चिंताओं के कारण त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं. हवाई अड्डा प्राधिकरण ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है. काठमांडू पोस्ट के हवाले से खबर है कि टीआईए के महाप्रबंधक हंसराज पांडे ने बताया कि कोटेश्वर के पास धुएं के गुबार के बाद दोपहर 12:45 बजे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रोक दी गई हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट बंद नहीं किए गए हैं. बुद्ध एयर सहित कई घरेलू एयरलाइनों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं.
प्रदर्शनकारियों ने कार्यकारी पीएम के खिलाफ लगाये नारे
काठमांडू में प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन किया, जबकि कथित भ्रष्टाचार को लेकर शहरव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी है.
गृह मंत्री सहित तीन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
नेपाली कांग्रेस के दो मंत्रियों ने सरकार से इस्तीफा दे दिया. कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी और स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री प्रदीप पौडेल ने सोमवार को छात्र विरोध प्रदर्शनों पर सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इससे पहले हिंसा की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गृह मंत्री रमेश लेखक ने पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
हिंसा में अब तक 19 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल
व्यापक भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे जाने के कारण सोमवार को एक 12 वर्षीय छात्र सहित 19 युवकों की मौत हो गई और 300 से अधिक घायल हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










