London Protest Video : लंदन की सड़क पर क्यों उतरे लाखों लोग? देखें वीडियो

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 14 Sep 2025 8:50 AM

विज्ञापन

लंदन में प्रदर्शन (Photo: X)

London Protest Video : शनिवार को लंदन में प्रदर्शन किया गया. बड़े फुटबॉल मैच और कॉन्सर्ट के चलते सुरक्षा कड़ी रही. पुलिस ने 1,600 से ज्यादा अधिकारियों को तैनात किया, जिनमें 500 अन्य शहरों से बुलाए गए थे. इस प्रदर्शन ने टेंशन बढ़ा दी है.

विज्ञापन

London Protest Video : ब्रिटेन की राजधानी लंदन में शनिवार को हालिया इतिहास का सबसे बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला. यह प्रदर्शन दक्षिणपंथी संगठनों ने किया. इसमें एक लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए. यह रैली ‘यूनाइट द किंगडम मार्च’ के नाम से निकाली गई थी, जिसका नेतृत्व एंटी-इमिग्रेशन कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन ने किया. इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि इसमें 30 लाख लोग पहुंचे थे. देखें ये वीडियो.

दो ग्रुप आ गए आमने–सामने

बताया जा रहा है कि करीब 1.10 लाख प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और इस दौरान पुलिस अधिकारियों पर हमले की घटनाएं भी सामने आईं. इसके जवाब में ‘स्टैंड अप टू रेसिज्म’ नामक ग्रुप ने काउंटर-प्रदर्शन आयोजित किया, जिसमें लगभग 5,000 लोग शामिल हुए और उन्होंने इस रैली का विरोध जताया. मेट्रोपॉलिटन पुलिस को कई बार बीच-बचाव करना पड़ा ताकि दोनों गुट आमने-सामने न हों.

प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ने का प्रयास किया

पुलिस के अनुसार कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ने और प्रतिबंधित इलाकों में घुसने की कोशिश की. इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए. हालात संभालने के लिए अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा और घुड़सवार दस्ते भी तैनात किए गए, जिससे स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके और टकराव को रोका जा सके.

कुछ लोग लिए हुए थे अमेरिकी और इजरायली झंडे

शनिवार को लंदन में प्रदर्शन के साथ कई बड़े फुटबॉल मैच और कॉन्सर्ट भी थे, जिसकी वजह से पुलिस ने 1,600 से ज्यादा अधिकारियों को तैनात किया और 500 को अन्य शहरों से बुलाया गया. प्रदर्शनकारियों ने यूनियन फ्लैग और सेंट जॉर्ज क्रॉस के झंडे लहराए, जबकि कुछ लोग अमेरिकी और इजरायली झंडे भी लिए हुए थे. कई प्रदर्शनकारी “मेक अमेरिका ग्रेट अगेन” वाली टोपी पहनकर प्रधानमंत्री कियर स्टार्मर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. कई पोस्टरों पर लिखा था – “उन्हें घर भेजो.”

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola