Lockdown in Pakistan : 16 अक्टूबर तक लॉकडाउन, शादी पर रोक, स्कूल-कॉलेज बंद, 10,000 से अधिक जवान तैनात
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Oct 2024 7:01 AM
Lockdown: 16 अक्टूबर तक लॉकडाउन के कारण स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. शादी पर रोक लगा दी गई है. 10,000 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं. जानें वजह
Lockdown in Pakistan : पाकिस्तान का इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अधिकारियों ने इसमें भाग लेने वाले उच्च-स्तरीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजधानी को बंद करने का प्लान तैयार किया है. पाकिस्तान सरकार ने जरूरी कदम उठाते हुए, आतंकवादी गतिविधियों पर बढ़ती चिंताओं और इमरान खान के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टी के विरोध के कारण इस्लामाबाद की सुरक्षा की जिम्मेदारी सेना को सौंप दी है.
कैफे, रेस्तरां, स्नूकर क्लब और विवाह हॉल बंद
इस संबंध में डॉन अखबार ने खबर प्रकाशित की है. रिपोर्ट के अनुसार, शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों की सुरक्षा और संरक्षण को सुविधाजनक बनाने के लिए संघीय सरकार ने 14 अक्टूबर से इस्लामाबाद में 3 दिवसीय छुट्टी की घोषणा की है. क्षेत्र में कैफे, रेस्तरां, स्नूकर क्लब और विवाह हॉल को बंद रखने के सख्त आदेश जारी किए गए हैं.
10,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात
मंगलवार और बुधवार को होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन और चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग सहित वरिष्ठ क्षेत्रीय सरकारी अधिकारी भाग लेंगे. डॉन न्यूज के अनुसार, 15 और 16 अक्टूबर को 23वें एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए इस्लामाबाद पहुंचने वाले लगभग 900 प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए 10,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है. इसके अतिरिक्त, सरकार ने 5 से 17 अक्टूबर तक राजधानी इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 245 के तहत सेना की टुकड़ियां तैनात की हैं.
पीटीआई ने दी विरोध प्रदर्शन की धमकी
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने शिखर सम्मेलन के दौरान विरोध प्रदर्शन की धमकी दी है. पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल चौधरी ने पीटीआई पर कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है और कहा-पीटीआई दुनिया को पाकिस्तान का सकारात्मक पक्ष नहीं दिखाना चाहती. इसके बजाय, उनका उद्देश्य अशांति से भरे देश की तस्वीर पेश करना है.
Read Also: Pakistan Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, 20 की मौत
राजनीतिक सभाओं, रैलियों, धरना-प्रदर्शनों पर रोक
पंजाब सरकार ने एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए पीएएफ बेस नूर खान, रावलपिंडी और न्यू इस्लामाबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के आगमन का हवाला देते हुए, 10 से 17 अक्टूबर तक 8 दिनों के लिए रावलपिंडी जिले में धारा 144 लागू कर दी है. आदेश में इस अवधि के दौरान सभी राजनीतिक सभाओं, रैलियों, धरना-प्रदर्शनों और इसी तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










