शेख हसीना के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं खालिदा जिया, मौतों के लिए ठहराया जिम्मेदार, गिरफ्तारी की मांग

Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Aug 2024 7:55 PM

विज्ञापन

शेख हसीना

Bangladesh Violence: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. अपने देश से भागकर उन्होंने भारत में शरण लिया. अब उन्हें गिरफ्तार कर उनपर मुकदमा चलाने की मांग उठ रही है.

विज्ञापन

Bangladesh Violence: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें हर दिन के साथ बढ़ती जा रही है. आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन छिड़ा और उनका तख्तापलट हो गया. इसके बाद उन्हें देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी. बीते दिनों उन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया. अब उनकी गिरफ्तारी की मांग उठ रही है. बता दें, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी ने शेख हसीना की गिरफ्तारी की मांग की है.

शेख हसीना को गिरफ्तार कर मुकदमा चलाने की मांग
गुरुवार को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने देशभर में धरने का आयोजन किया. इस दौरान पार्टी ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके करीबी लोगों को हालिया हिंसा के लिए जिम्मेदार करार दिया. साथ ही उन्हें गिरफ्तार करने और उन पर मुकदमा चलाने की मांग की. बता दें, अपनी सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर पांच अगस्त को बांग्लादेश छोड़कर भारत में आ गई थी.

बीएनपी के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की ढाका महानगर इकाई के कार्यकर्ता और समर्थकों ने गुरुवार को शेख हसीना की गिरफ्तारी की मांग की. बीएनपी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर बैतुल मुकर्रम नेशनल मस्जिद के दक्षिणी गेट, हसीना की पार्टी अवामी लीग के कार्यालयों के सामने और सेंट्रल शहीद मीनार पर जमा हुए. इस दौरान बीएनपी के कार्यकर्ताओं ने शेख हसीना को गिरफ्तार करने और उन पर मुकदमा चलाने की मांग की.

बीएनपी ढाका सिटी साउथ के संयोजक रफीकुल इस्लाम मजनू ने बैतुल मुकर्रम में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया. उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने मांग की है कि फासीवादी निरंकुश शेख हसीना और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाए. उन्होंने बांग्लादेश में क्रूर नरसंहार किया है. बता दें, बांग्लादेश में पांच अगस्त को हसीना सरकार गिरने के बाद देशभर में हिंसक घटनाओं में 230 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Kal Ka Mausam: दिल्ली में 16 अगस्त को भी होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Kolkata Police ने जारी की Protest के आरोपियों की तस्वीर, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola