राजकीय सम्मान के साथ खालिदा जिया को अंतिम विदाई, विदेश मंत्री ने सौंपा पीएम मोदी का शोक संदेश

Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 Dec 2025 5:25 PM

विज्ञापन

खालिदा जिया हुईं सुपुर्द-ए-खाक

Khaleda Zia: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई गई. बांग्लादेशी मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सुपुर्द-ए-खाक करने से पहले उनके पार्थिव शरीर को मानिक मिया एवेन्यू में रखा गया था. उन्हें शेर-ए-बांग्ला नगर के जिया उद्यान में उनके पति, दिवंगत राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र के पास दफनाया गया.

विज्ञापन

Khaleda Zia: बांग्लादेश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. कई देशों के प्रतिनिधि उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने ढाका पहुंचे. भारत की ओर से से विदेश मंत्री एस जयशंकर भी खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका गए हैं, यहां उन्होंने खालिदा जिया के बेटे और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात की. साथ ही उन्हें पीएम मोदी का शोक संदेश भी सौंपा. तीन बार प्रधानमंत्री रहीं और लंबे समय तक बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष रहीं खालिदा जिया का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को ढाका में निधन हो गया था. वह 80 वर्ष की थीं.

पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बगल में दफनाया गया

एआईआर की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्य नजरुल इस्लाम खान ने पार्टी की ओर से उनका संक्षिप्त जीवन परिचय पढ़ा. बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष और उनके बड़े बेटे तारिक रहमान ने अंतिम संस्कार की नमाज से पहले वहीं मौजूद लोगों से प्रार्थना करने की अपील की. ​​जनाजा के बाद खालिदा जिया को राजधानी के शेर-ए-बांग्ला नगर में उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बगल में दफनाया गया.

विदेश मंत्री ने तारिक रहमान को सौंपा पीएम मोदी का पत्र

खालिदा जिया की नमाज-ए-जनाजा जातीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में आयोजित की गई. इसमें बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस, अंतरिम सरकार के सदस्य, बीएनपी नेता, अन्य राजनीतिक दलों के नेता और तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुख शामिल हुए. भारत के विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर भी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उपस्थित थे. इससे पहले ढाका पहुंचने के तुरंत बाद जयशंकर ने बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष और जिया के सबसे बड़े बेटे रहमान से मुलाकात की और तीन दशकों से अधिक समय तक देश की राजनीति पर अपना दबदबा बनाए रखने वाली इस महान नेता के निधन पर भारत की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा- मैंने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र सौंपा. मैंने भारत सरकार और जनता की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की. विदेश मंत्री ने कहा- मैंने विश्वास व्यक्त किया कि बेगम खालिदा जिया के दृष्टिकोण और मूल्य हमारी साझेदारी के विकास में मार्गदर्शक बनेंगे.

खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने कई गणमान्य व्यक्ति पहुंचे ढाका

दक्षिण एशियाई देशों के उच्च स्तरीय गणमान्य व्यक्ति बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे. ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि नेपाल के विदेश मंत्री बालानंद शर्मा बांग्लादेश की राजधानी पहुंचने वाले पहले विदेशी गणमान्य व्यक्तियों में शामिल थे. वो मंगलवार रात ही ढाका पहुंच गए थे. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार की सुबह ढाका पहुंचे. इसी दौरान पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार अयाज सादिक भी ढाका पहुंचे. भूटान ने अपने विदेश मामलों के मंत्री ल्योंपो डीएन धुंग्येल को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भेजा जबकि श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे. मालदीव की ओर से राष्ट्रपति के विशेष दूत के रूप में उच्च शिक्षा एवं श्रम मंत्री अली हैदर अहमद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे.

लंबे समय से बीमार थीं खालिदा जिया

दशकों तक बांग्लादेश की राजनीति पर प्रभाव रखने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का मंगलवार को ढाका में निधन हो गया था. वो 80 साल की थी. काफी समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था. उनके निधन के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. बांग्लादेशी मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सुपुर्द-ए-खाक करने से पहले उनके पार्थिव शरीर को मानिक मिया एवेन्यू में रखा गया था. उन्हें शेर-ए-बांग्ला नगर के जिया उद्यान में उनके पति, दिवंगत राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र के पास दफनाया गया.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola