Netanyahu Boycotts: 'इजराइल झुकेगा नहीं', बोले नेतन्याहू, UN में कई डिप्लोमेट्स ने किया वॉकआउट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Sep 2025 12:38 AM
Netanyahu Boycotts:
Netanyahu Boycotts: संयुक्त राष्ट्र में आलोचकों और प्रदर्शनकारियों से घिरे इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को भाषण दिया. उन्होंने दुनिया के नेताओं से कहा कि इजराइल को गाजा में हमास के खिलाफ काम खत्म करना ही होगा. उन्होंने साफ कर दिया कि किसी भी दबाव के आगे इजराइल झुकेगा नहीं.
Netanyahu Boycotts: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा भाषण दिया. उन्होंने कहा कि इजराइल को गाजा में हमास के खिलाफ अपना काम पूरा करना होगा. इस दौरान उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ा. नेतन्याहू जब मंच पर आए तो कई देशों के राजनयिकों ने उनका बायकॉट करते हुए वॉकआउट कर दिया. संयुक्त राष्ट्र के हॉल से वे सभी एक साथ बाहर चले गए. नेतन्याहू ने कहा ‘पश्चिमी नेता दबाव में झुक गए होंगे, और मैं आपको एक चीज की गारंटी देता हूं. इजराइल नहीं झुकेगा.’
कई देशों के प्रतिनिधियों ने किया बहिष्कार
नेतन्याहू शुक्रवार को जब वह भाषण देने ही वाले थे उसी समय कई देशों के प्रतिनिधि संयुक्त राष्ट्र महासभा हॉल से सामूहिक रूप से बाहर चले गए. उन्होंने इसके बाद संबोधन शुरू किया. फिलिस्तीन राज्य को मान्यता देने के देशों के हालिया फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए नेतन्याहू ने कहा “आपका यह शर्मनाक फैसला यहूदियों और हर जगह निर्दोष लोगों के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देगा.” जैसे ही इजराइली नेता ने बोलना शुरू किया हॉल में हल्का शोर सुनाई दे रहा था. कुछ लोगों ने तालियां भी बजाईं. अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल वहीं रुका रहा, जिसने हमास के खिलाफ नेतन्याहू के अभियान में उनका समर्थन किया था.
यहूदी-विरोध का खत्म होना मुश्किल- नेतन्याहू
इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा ‘यहूदी-विरोध का खत्म होना मुश्किल है. दरअसल, यह बिल्कुल नहीं खत्म होता.’ नेतन्याहू को अंतरराष्ट्रीय अलगाव, युद्ध अपराधों के आरोपों और उस संघर्ष को खत्म करने के बढ़ते दबाव का सामना करना पड़ रहा है. शुक्रवार का भाषण उनके लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सबसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिक्रिया देने का एक मौका था. नेतन्याहू ने मंच पर चढ़ते समय विशेष पिन पहने रखा था, जिस पर क्यूआर कोड लगा था. प्रधानमंत्री के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों, मंत्रियों और उनके साथ आए लोगों ने भी वही पिन लगाए हुए थे.
नेतन्याहू ने की ट्रंप की सराहना
भाषण के दौरान नेतन्याहू ने अपने प्रमुख सहयोगियों समेत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की काफी सराहना की. नेतन्याहू ने कहा कि पश्चिम एशिया में हो रहे बदलावों ने नए अवसर पैदा किए हैं. इजराइल ने सीरिया के साथ बातचीत शुरू कर दी है जिसका उद्देश्य देश की नई सरकार के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है. पश्चिम एशिया में इजराइली सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है कि गाजा वासी और अन्य लोग इजराइल की बात सुनें. सेना ने इजराइल-गाजा सीमा पर लाउडस्पीकर लगा दिए थे ताकि नेतन्याहू का भाषण सुनाई दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










