ईरान के हमले से दहला इजराइल, हर तरफ आग, धुआं और विध्वंस, तेहरान का भी बुरा हाल, देखें खौफनाक तस्वीरें

Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Jun 2025 8:06 PM

विज्ञापन

Israel Iran War

Israel Iran War: ईरान और इजराइल दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले कर रहे हैं. इस युद्ध से दोनों को काफी नुकसान पहुंचा है. सोमवार को ईरान के मिसाइल हमले में इजराइल में भयंकर तबाही मची है. कई बिल्डिंगों में हमले के कारण आग लग गई. जानमाल का भी नुकसान हुआ है. वहीं इजराइल भी लगातार ईरान पर हमला कर रहा है.

विज्ञापन

Israel Iran War: ईरान ने इजराइल के मध्य और उत्तरी क्षेत्र को निशाना बनाते हुए सोमवार को फिर से सिलसिलेवार मिसाइल हमले किए. इस हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए.

Israel iran war

हमले के बाद ईरान ने कहा कि उसने लगभग 100 मिसाइलें दागीं है. ईरान ने कहा कि यह बीते शुक्रवार को इजराइल की ओर से उसके परमाणु संवर्धन केंद्रों और सैन्य ठिकानों पर किए गए आश्चर्यजनक हमले के खिलाफ हमारी कार्रवाई है. आगे भी जवाबी हमले की कार्रवाई जारी रहेगी.

Israel iran war

इधर, अमेरिकी राजदूत माइक हुकाबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एक मिसाइल तेल अवीव में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास भी गिरी जिससे मामूली क्षति हुई है. अमेरिका के किसी भी कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई है.

Israel Iran War
Israel iran war

इजराइल ने कहा कि शुक्रवार से अब तक ईरान की ओर से 370 से ज्यादा मिसाइलें और सैकड़ों ड्रोन दागे गए हैं. इस हमले में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.

Israel iran war

इजराइल के शहर पेटाह टिकवा के अधिकारियों ने बताया कि ईरानी मिसाइलों ने एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया. हमले में इमारत की दीवारें जलकर खाक हो गईं, खिड़कियों के शीशे भी टूट गए और कई अपार्टमेंट को भारी नुकसान पहुंचा है.

Israel iran war

ईरान के हमले में बचाए गए 84 अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से 30 साल की एक महिला की हालत गंभीर है. बचावकर्मी मिसाइल हमलों में तबाह हुए घरों के मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं.

Israel iran war

इजराइल भी ईरान के खिलाफ ताबड़तोड़ हमला कर रहा है. इजराइल ने दावा किया कि उसने ईरान की राजधानी पर हवाई श्रेष्ठता हासिल कर ली है और उसके विमान अब बिना किसी बड़े खतरे का सामना किए तेहरान के ऊपर उड़ान भर सकते हैं.

Israel iran war

इजराइल की सेना ने कहा कि ईरानी वायु रक्षा और मिसाइल प्रणालियों पर कई दिनों तक हमले किए जाने के बाद उसके विमान अब पश्चिमी ईरान से तेहरान तक के आसमान में आसानी से उड़ान भर सकते हैं और उसने जमीन से जमीन पर मार करने वाले 120 से अधिक उन मिसाइल लांचरों को नष्ट कर दिया है जहां से इजराइल पर हमला किया जा रहा था.

Israel iran war

इजराइली सेना ने कहा कि हमलों के जवाब में उसके लड़ाकू विमानों ने तेहरान में कुद्स फोर्स से जुड़े 10 कमांड सेंटरों पर हमला किया है. वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को कहा था कि अगर ईरान पर इजराइल के हमले रुकते हैं तो हमारे जवाबी हमले भी रुक जाएंगे.

Israel Iran War
Israel iran war
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola