सीखो अरबी, जानो इस्लाम! इजरायली सेना के लिए अनिवार्य नया नियम, जानिए क्या है वजह

Published by : Neha Kumari Updated At : 11 Jul 2025 9:34 AM

विज्ञापन

Benjamin Netanyahu photo with solder

Israel: इजरायल रक्षा बल (IDF) के खुफिया निदेशालय की ओर से आदेश जारी कर देश के सभी सैनिकों और अधिकारियों के लिए इस्लाम और अरबी भाषा का ज्ञान लेना अनिवार्य कर दिया गया है. यह नया नियम सेना के हर एक छोटे से बड़े पद पर कार्य कर रहे अधिकारियों पर लागू होगा. सेना को इस्लाम और अरबी भाषा का ज्ञान देने के लिए एक नए विभाग का गठन किया जा रहा है.

विज्ञापन

Israel: इजरायली सेना द्वारा हाल ही में रेडियो गलेई त्जहल की एक रिपोर्ट जारी की गई है. रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल रक्षा बल (IDF) के खुफिया निदेशालय की ओर से निर्देश जारी करके सभी सैनिकों और उच्च पद पर कार्यरत अधिकारियों के लिए अरबी भाषा सीखना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके साथ ही सेना को इस्लाम की जानकारी लेने के लिए कहा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खुफिया विभाग द्वारा सैनिकों को कुरान का अध्ययन करने के लिए भी कहा गया है.

जानकारी के मुताबिक, यह फैसला इजरायली खुफिया निदेशालय द्वारा हाल में हुई घटनाओं को देखते हुए लिया गया है. निदेशालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, अब से सभी सैनिकों और वरिष्ठ अधिकारियों को अरबी भाषा का अध्ययन करना होगा. इसके साथ ही इस्लाम का अध्ययन भी अनिवार्य होगा. यह नियम सेना में सभी छोटे से बड़े पद पर कार्यरत अधिकारियों और सैनिकों पर लागू होगा.

खुफिया विभाग के फैसले के पीछे क्या है कारण ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला किया था. हमला करने वाले फिलिस्तीनी संगठन ने अरबी भाषा का इस्तेमाल किया था, जिस कारण से इजरायल की खुफिया एजेंसी हमले से जुड़ी जानकारी को डिकोड नहीं कर पाई थी और संगठन ने हमले को अंजाम दे दिया. यह चूक दोबारा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

इस्लाम और अरबी भाषा का ज्ञान देने के लिए बनाया जाएगा नया विभाग

बताया जा रहा है कि इजरायली खुफिया विभाग द्वारा यह निर्णय अपने दुश्मनों की रणनीति समझने और खुफिया संदेशों को डिकोड करने के लिए लिया गया है. यह नियम अच्छी तरह से लागू हो और उसका पालन हो, इस पर ध्यान रखते हुए इजरायली सेना एक नया विभाग बनाएगी. इस विभाग का कार्य होगा सेना को इस्लाम और अरबी भाषा का ज्ञान देना. इस विभाग में ट्रांसलेटरों, रेडियो ऑपरेटरों समेत खुफिया विभाग के रिसर्चर्स को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा.

यह भी पढ़े: डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, कनाडा पर लगा दिया 35 फीसदी टैक्स| Donald Trump Tariff Bomb

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola