डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, कनाडा पर लगा दिया 35 फीसदी टैक्स
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Jul 2025 6:27 AM
Donald Trump imposes tariff on Canadian imports
Donald Trump Tariff Bomb : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ दिया है. उन्होंने ऐलान किया है कि 1 अगस्त से कनाडा से आयात किए जाने वाले वस्तुओं पर 35 प्रतिशत टैरिफ (शुल्क) लगाया जाएगा. इससे पहले 8 जुलाई को ट्रंप ने 14 देशों पर भारी टैक्स लगाया था. नियम 1 अगस्त से लागू होंगे.
Donald Trump Tariff Bomb : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि 1 अगस्त से कनाडा से आयात की जाने वाली वस्तुओं पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा. यह निर्णय कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को संबोधित एक पत्र के माध्यम से बताई गई. सोमवार से अब तक ट्रंप 20 से अधिक ऐसे पत्र जारी कर चुके हैं. यह कदम उन चल रही बातचीत के बीच उठाया गया है, जिन्हें ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ करार दिया है. उन्होंने बार-बार यह धमकी दी है कि वह एकतरफा रूप से शुल्क दरें तय कर सकते हैं.
अमेरिका के साथ सहयोग करने के बजाय, कनाडा ने जवाबी टैरिफ लगाए. ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा कि 1 अगस्त 2025 से, हम कनाडा से अमेरिका भेजे जाने वाले उत्पादों पर 35% टैरिफ लगाएंगे.”
ट्रंप ने क्यों कनाडा को लेकर लिया कड़ा फैसला?
ट्रंप ने अपने आधिकारिक पत्र में साफ कहा कि कनाडा, अमेरिका में फेंटानिल जैसे खतरनाक ड्रग्स की सप्लाई रोकने में नाकाम रहा है. उन्होंने इसे अमेरिकी समाज के लिए गंभीर खतरा बताया और कहा कि अब समय आ गया है जब अमेरिका को अपनी सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता देनी चाहिए. ट्रंप ने लिखा, “जैसा कि आप जानते हैं, अमेरिका ने पहले भी टैरिफ लगाए थे ताकि देश में फैलते फेंटानिल संकट को रोका जा सके. यह संकट कनाडा की विफलता के कारण और भी बढ़ गया है.”
ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि कोई कनाडाई कंपनी इस शुल्क से बचने के लिए किसी तीसरे देश के जरिए उत्पाद भेजती है (transshipment), तो उस पर भी यह टैरिफ लागू किया जाएगा.
14 देशों पर नए आयात शुल्क लगाने का ऐलान
इससे पहले 8 जुलाई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 14 देशों पर नए आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया. म्यांमार और लाओस पर सबसे ज्यादा 40% टैरिफ लगाया गया. ये नियम 1 अगस्त से लागू होंगे. ट्रंप ने कहा कि साउथ कोरिया, जापान, म्यांमार, लाओस, दक्षिण अफ्रीका, कजाकिस्तान और मलेशिया से आने वाले सामान पर भारी टैक्स लगेगा. उनकी यह घोषणा सोशल मीडिया पर कई पोस्ट के जरिए सामने आई, जिससे कई देशों में चिंता फैल गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










