Israel-Iran War : डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के आगे झुका ईरान? न्यूक्लियर डील पर हुआ एक्टिव

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Jun 2025 6:38 AM

विज्ञापन

Donald Trump threats Iran

Israel-Iran War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बाद ईरान नरम पड़ गया है. ईरान न्यूक्लियर डील पर सक्रिय हो गया है. ट्रंप ने कहा था कि ईरान पर हमला करने या न करने का फैसला दो सप्ताह के भीतर लेंगे. ट्रंप के फैसले के बारे में व्हाइट हाउस की ओर से जानकारी दी गई थी. जानें ताजा अपडेट.

विज्ञापन

Israel-Iran War : ईरान आज अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम पर चर्चा के लिए एक यूरोपीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करने जा रहा है. इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक अहम बैठक भी आज होने जा रही है, जिसकी मांग खुद ईरान ने की थी. पिछले शुक्रवार को इजराइल के हमले के बाद UNSC की आपात बैठक हुई थी. अब ईरान ने रूस, चीन और पाकिस्तान के समर्थन से दोबारा बैठक की मांग की, जिसका मुख्य एजेंडा इजराइल-ईरान तनाव को कम करना रहेगा.

ईरान को लेकर फैसला दो सप्ताह के भीतर लेंगे ट्रंप

व्हाइट हाउस ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले दो सप्ताह में यह फैसला करेंगे कि ईरान पर हमला किया जाए या नहीं. हालांकि ट्रंप को अब भी यह उम्मीद है कि बातचीत के ज़रिए अमेरिका और इजराइल की ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर की गई मांगें पूरी हो सकती हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि ट्रंप द्वारा ईरान को दी गई चेतावनी की समयसीमा बढ़ा दी गई है. ईरान को परमाणु हथियार बनाने की किसी भी संभावना पर रोक लगाने को कहा गया है.

हाई लेवल मीटिंग होगी ईरान को लेकर

ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी शुक्रवार को जेनेवा में होने वाली हाई लेवल बातचीत में भाग लेंगे. इस बातचीत में फ्रांस और जर्मनी के विदेश मंत्री, यूरोपीय संघ की हाई रिप्रेजेंटेटिव काजा कालास और ईरान के विदेश मंत्री भी शामिल होंगे. बैठक का उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक कूटनीतिक समाधान तलाशना है. यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर दबाव बना रहे हैं. लैमी इससे पहले वॉशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से भी मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें : Israel Iran War: जंग के सातवें दिन भयंकर लड़ाई, ईरान के हमले से दहला इजराइल, तेल अवीव ने दी खामेनेई को बड़ी धमकी

इजराइल अकेले कार्रवाई को तैयार

इजराइली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि अमेरिका ईरान संकट में हस्तक्षेप नहीं करता, तो इजराइल अकेले भी कार्रवाई करने में पूरी तरह सक्षम है. उन्होंने कहा, “हमें पता है क्या करना है, और हम पहले भी यह साबित कर चुके हैं.” हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि किसी भी संकट का समाधान कूटनीति के जरिए निकल सकता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola