Israel Crisis: हमास के ठिकानों पर इजराइल का ताबड़तोड़ हमला, दो मोर्चों पर लोहा ले रही इजराइली सेना
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Oct 2023 4:39 PM
Rockets are launched by Palestinian militants from the Gaza Strip towards Israel, in Gaza, Saturday, Oct. 7, 2023. The militant Hamas rulers of the Gaza Strip carried out an unprecedented, multi-front attack on Israel at daybreak Saturday, firing thousands of rockets as dozens of Hamas fighters infiltrated the heavily fortified border in several locations by air, land, and sea and catching the country off-guard on a major holiday. AP/PTI(AP10_07_2023_000570A)
Israel Hamas War: हिजबुल्ला ने गोलन हाइट्स के साथ लगती इजराइल की सीमा पर एक विवादित इलाके में कई रॉकेट दागे और गोलीबारी की. इजराइली सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक विवादित इलाके में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ड्रोन से हमले किए. फिलहाल इजराइली सेना दो मोर्चे पर संघर्ष कर रही है.
Israel Hamas War: इजराइल पर दो तरफ से हमला हो रहा है. इजराइली सेना दो मोर्चे पर जंग लड़ रही है. दरअसल शनिवार को हमास के अचानक हमले के बाद आज यानी रविवार को लेबनान के आतंकवादी समूह हिजबुल्ला ने भी एक विवादित इलाके में अटैक कर दिया. हिजबुल्ला ने इजराइल के तीन ठिकानों पर हमला किया है. इस हमले के बाद आशंका जताई जा रही है कि इजराइल फलस्तीन संघर्ष अब और व्यापक हो सकता है. बता दें, हमास के चरमपंथियों ने शनिवार को अचानक से इजराइल पर हमला कर दिया. इस सरप्राइज अटैक में इजराइल के 26 सैनिकों समेत कम से कम 300 लोगों की मौत हो गयी. हमास के आतंकवादियों ने कई इजराइली नागरिकों को बंदी भी बना लिया है.
हिजबुल्ला ने इजराइल पर रॉकेट से किया हमला
रविवार को हिजबुल्ला ने सीरिया में इजराइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स के साथ लगती देश की सीमा पर एक विवादित इलाके में इजराइल के ठिकानों पर कई रॉकेट दागे और गोलीबारी की. इधर, इजराइली सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक विवादित इलाके में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ड्रोन से हमले किए. इस इलाके की सीमा इजराइल, लेबनान और सीरिया से लगती है. हमास चरमपंथियों ने गाजा पट्टी पर एक सीमा बाड़ को तोड़ दिया और नजदीकी इजराइली लोगों के घरों में घुसकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत कई नागरिकों को बंधक बना लिया. वहीं, इजराइल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा में कई इमारतें नेस्तनाबूद कर दी और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की कि देश युद्ध लड़ रहा है.
आठ जगहों पर जारी है जंग
इजराइली सेना ने रविवार को बताया कि उसके सैनिक आठ स्थानों पर हमास के आतंकवादियों से लड़ रहे हैं. इजराइली सेना ने बताया कि उसने गाजा में 426 ठिकानों पर हमले किए और बड़े-बड़े विस्फोटों से कई रिहायशी इमारत ढेर कर दीं. फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गाजा पट्टी में 20 बच्चों समेत कम से कम 256 लोगों की मौत हो गयी और करीब 1800 लोग घायल हुए हैं. वहीं, इजराइली अधिकारियों का कहना है कि हमास के हमले में कम से कम 300 लोगों की मौत हो गई, और 1500 से अधिक घायल हुए हैं. यह इजराइल में हाल के दशकों में हुए सबसे बड़े हमलों में से एक है.

इजराइल का जोरदार काउंटर अटैक
इधर, इजराइल पर हुए हमले के बाद इजराइली सेना ने आतंकियों पर जोरदार तरीके से काउंटर अटैक किया है. वहीं, गाजा में सीमा के निकट इजराइली हमलों से बचने के लिए निवासी अपने घरों को छोड़कर भाग गए हैं. इजराइल के रियर एडमिरल डेनियल हेगारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सैकड़ों आतंकवादी सेना के हमले में मारे गए हैं और कई अन्य को बंधक बना लिया गया है. इजराइल की उत्तरी सीमा पर इस हमले से उसके एक कट्टर शत्रु के युद्ध में शामिल होने का खतरा पैदा हो गया है जिसे ईरान का समर्थन प्राप्त है और उसके पास हजारों रॉकेट होने का अनुमान है.
भाषा इनपुट से साभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










