Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच छिड़ी भयंकर जंग, गाजा पर रॉकेट की बौछार, फाइटर प्लेन बरसा रहे बम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Oct 2023 7:58 PM
Israel Hamas War: हमास के हमले के बाद इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. इजराइल के टैंक, आर्मी और लड़ाकू विमान आतंकियों के ठिकानों पर भयंकर हमला कर रहे हैं. ताबड़तोड़ गोलीबारी हो रही है.
Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच भयंकर युद्ध छिड़ गया है. हमास के हमले के बाद इजराइल की ओर से भी ताबड़तोड़ अटैक जारी है. इजराइली टैंक गाजा में दाखिल हो चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली सेना की सात बटालियनों गाजा में दाखिल हुई है. इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने गाजा सीमा पर हमास के तीन स्क्वॉड भी तबाह कर दिए हैं. इससे पहले इजराइल की राष्ट्रीय बचाव सेवा ने कहा की हमास के हमले में कम से कम 40 ईजराइली लोग मारे गए हैं. वहीं, इजराइल के अस्पतालों में सैकड़ों घायलों का इलाज किया जा रहा है. घायलों में कई की हालत बेहद गंभीर है.
#WATCH | Visuals from Sderot after rocket barrages were launched towards Israel from Gaza
(Source: Reuters) pic.twitter.com/TrkgNXVTnR
— ANI (@ANI) October 7, 2023
अमेरिका ने दिया इजराइल को मदद का आश्वासन
इधर, हमास के हमले के बाद इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. इजराइल के टैंक, आर्मी और लड़ाकू विमान आतंकियों के ठिकानों पर भयंकर हमला कर रहे हैं. ताबड़तोड़ गोलीबारी हो रही है. इसी कड़ी में इजराइल के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर मैसेज किया है कि हम युद्ध में हैं. हम अपने नागरिकों की रक्षा करेंगे. हम आतंक के आगे नहीं झुकेंगे. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि निर्दोषों को नुकसान पहुंचाने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़े. इधर, अमेरिका ने इजराइल का समर्थन करते हुए कहा है कि इजराइल को अपनी सुरक्षा में जिन चीजों की जरूरत होगी पेंटागन उसका ख्याल रखेगा. यह बयान अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने इजराइल की जवाबी कार्रवाई के बाद दिया है.
भारत का नैतिक समर्थन की इजराइल ने की तारीफ
इजराइल पर हमास की ओर से हुए हमले के बाद इजराइन ने गाजा पट्टी पर कई हमले किए हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने इजराइल पर हुए हमास के हमले को आतंकवादी हमला करार देते हुए इसकी निंदा की. पीएम मोदी ने कहा कि इजराइल में आतंकवादी हमलों की खबर से स्तब्ध हूं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ित परिवारों के साथ हैं. इस कठिन घड़ी में हम इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं. इसी कड़ी में इजराइली राजदूत नोर गिलोन ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि भारत का नैतिक समर्थन बेहद सराहनीय है इससे इजराइल प्रबल होगा.
Thank you @PMOIndia. India’s moral support is much appreciated. Israel will prevail. https://t.co/T6Xsu7gsW5
— Naor Gilon (@NaorGilon) October 7, 2023
हमास ने इजराइल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट
इससे पहले गाजा पट्टी में हमास की ओर से इजराइल पर अचानक हमला करते हुए भारी संख्या में रॉकेट दागे गये. साथ ही कई हमास लड़ाकों ने इजराइली सीमा में घुसपैठ भी किया. हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को देश की जनता से कहा कि हम युद्धरत हैं. घुसपैठ के छह घंटे बीत जाने के बाद भी हमास चरमपंथियों और इजराइली सेना के बीच युद्ध जारी है. इजराइल की राष्ट्रीय बचाव सेवा ने शनिवार को कहा कि हमास के हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. दक्षिणी इजराइली शहर बिर्शेबा में सोरोका चिकित्सा केंद्र ने कहा कि वह कम से कम 280 घायलों का इलाज कर रहा है, जिनमें से 60 की हालत गंभीर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










