ePaper

एक्शन में आया इजराइल, हमास के हमले के बाद इजराइल का काउंटर अटैक... देखें तस्वीरें

Updated at : 07 Oct 2023 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
एक्शन में आया इजराइल, हमास के हमले के बाद इजराइल का काउंटर अटैक... देखें तस्वीरें

Rockets are launched by Palestinian militants from the Gaza Strip towards Israel, in Gaza, Saturday, Oct. 7, 2023. The militant Hamas rulers of the Gaza Strip carried out an unprecedented, multi-front attack on Israel at daybreak Saturday, firing thousands of rockets as dozens of Hamas fighters infiltrated the heavily fortified border in several locations by air, land, and sea and catching the country off-guard on a major holiday. AP/PTI(AP10_07_2023_000570A)

इजरायली वायु सेना के दर्जनों लड़ाकू विमान अब गाजा पट्टी में कई स्थानों पर आतंकवादी संगठन हमास के ठिकानों पर हमला किया है. तेल अवीव के पास आने वाले रॉकेटों की चेतावनी देने वाले सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं.

विज्ञापन
undefined


आतंकी संगठन हमास ने इजराइल पर रॉकेट से हमले के बाद इजराइल ने भी काउंटर अटैक शुरू कर दिया है. इजराइली सेना हमास के ठिकानों पर लगातार हमला कर रही है. इस हमले में हमास के कई ठिकाने भी तबाह हो गये है. बता दें, गाजा पट्टी पर शासित चरमपंथी समूह हमास ने आज यानी शनिवार को इजराइल पर सरप्राइज अटैक करते हुए हजारों रॉकेट दागे जबकि दर्जनों लड़ाके अति सुरक्षित सीमा को भेदकर इजराइल में घुस गए.

undefined

इजरायली वायु सेना के दर्जनों लड़ाकू विमान अब गाजा पट्टी में कई स्थानों पर आतंकवादी संगठन हमास के ठिकानों पर हमला किया गया है.तेल अवीव के पास आने वाले रॉकेटों की चेतावनी देने वाले सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं.

undefined

इसके बाद इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी जिसके तहत गाजा में हवाई हमले किए गए. इधर, हमास के चरमपंथियों का इजराइल में हमला जारी है. इजराइल की राष्ट्रीय बचाव सेवा ने कहा कि कम से कम 70 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं. एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली अस्पतालों में कम से कम 561 घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है. जिनमें कम से कम 77 की हालत गंभीर है.

undefined

गौरतलब है कि गाजा पट्टी में चरमपंथी हमास ने शनिवार को इजराइल हमला करते हुए हजारों रॉकेट दागे. साथ ही हमास के सैकड़ों लड़ाके हवाई, जमीनी और समुद्र के रास्ते इजराइली सीमा में घुस गए. हमला शुरू होने के कई घंटे बाद भी हमास के चरमपंथी कई इजराइली इलाकों में गोलीबारी करते नजर आये.

undefined

वहीं, हमास की ओर से जारी किए गए वीडियो में दावा किया गया है कि उन्होंने कम से कम तीन इजराइलियों को अपने कब्जे में ले लिया है. इजराइली सेना और घुसपैठियों के बीच लड़ाई जारी है. सेना ने हताहतों या नागरिकों के अपहरण के बारे में कोई विवरण साझा नहीं किया है.
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हम युद्धरत हैं. नेतन्याहू ने इसके साथ ही एक व्यापक सैन्य लामबंदी की घोषणा भी की है. साथ ही उन्होंने कहा कि हम युद्धरत हैं. अभियान नहीं, बल्कि युद्ध छिड़ गया है.

undefined

इजराइल की सेना ने कहा कि उसके सैनिक हमास के उन चरमपंथियों के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं जिन्होंने कम से कम सात स्थानों पर इजराइल में घुसपैठ की थी. सेना ने कहा कि चरमपंथी बाड़ को पार करके आए थे और यहां तक कि पैराग्लाइडर के जरिए हवा के माध्यम से भी इजराइल पर हमला किया.

undefined

इजराइली टैंक गाजा में दाखिल हो चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली सेना की सात बटालियनों गाजा में दाखिल हुई है. इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने गाजा सीमा पर हमास के तीन स्क्वॉड भी तबाह कर दिए हैं.

undefined

इजराइल के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर मैसेज किया है कि हम युद्ध में हैं. हम अपने नागरिकों की रक्षा करेंगे. हम आतंक के आगे नहीं झुकेंगे. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि निर्दोषों को नुकसान पहुंचाने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़े.

undefined

अमेरिका ने इजराइल का समर्थन करते हुए कहा है कि इजराइल को अपनी सुरक्षा में जिन चीजों की जरूरत होगी पेंटागन उसका ख्याल रखेगा. यह बयान अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने इजराइल की जवाबी कार्रवाई के बाद दिया है.

undefined

इजराइल पर हमास की ओर से हुए हमले के बाद इजराइन ने गाजा पट्टी पर कई हमले किए हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने इजराइल पर हुए हमास के हमले को आतंकवादी हमला करार देते हुए इसकी निंदा की. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola