UAE को ईरान की वॉर्निंग: 'हमारी जमीन की तरफ देखा तो रास अल-खैमाह को राख कर देंगे'

अहमद वाहिदी, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर-इन-चीफ
Iran Warns UAE: ईरान के सबसे बड़े मिलिट्री कमांड यूनिट 'खातम अल-अंबिया' ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को चेतावनी दी है. ईरान ने साफ कहा है कि अगर UAE ने अपनी जमीन का इस्तेमाल ईरान के अबू मूसा और ग्रेटर टुनब आइलैंड्स पर हमले के लिए होने दिया, तो अंजाम बुरा होगा. ईरान ने धमकी दी है कि वह पलटवार करते हुए UAE के रास अल-खैमाह शहर पर भीषण और तबाही मचाने वाले हमले करेगा.
Iran Warns UAE: ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जंग खतरनाक मोड़ पर है. ईरान के ‘इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स’ (IRGC) ने अपने ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ के 70वें फेज को अंजाम देने का दावा किया है. IRGC के मुताबिक, शनिवार को हुए इस एक्शन में अमेरिका और इजराइल के 55 ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इसमें सऊदी अरब का अल-खर्ज, UAE का अल-धफरा, कुवैत का अली अल-सालेम, इराकी कुर्दिस्तान का इरबिल और बहरीन में मौजूद अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट का हेडक्वार्टर शामिल है.
ईरान का दावा- तेल अवीव और हाइफा में भारी नुकसान हुआ है
ईरान के मिलिट्री प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोलफकारी के अनुसार, ईरान अपनी संप्रभुता के लिए किसी भी हद तक जाएगा. IRGC ने इस हमले में ‘कियाम’ (Qiam), ‘इमाद’ (Emad), ‘खुर्रमशहर-4’ और मल्टी-वॉरहेड ‘कद्र’ (Qadr) मिसाइल सिस्टम के साथ अटैक ड्रोन का इस्तेमाल किया है. ईरान का दावा है कि उनके हमलों से तेल अवीव और हाइफा जैसे शहरों में भारी नुकसान हुआ है, जो दुश्मन के अंदाजे से कहीं ज्यादा है.
UAE ने मार गिराए ईरानी हथियार
दूसरी तरफ, UAE के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को ईरान की तरफ से आए 4 बैलिस्टिक मिसाइलों और 26 ड्रोन को उनके एयर डिफेंस ने हवा में ही तबाह कर दिया. UAE के डेटा के मुताबिक, इस जंग की शुरुआत से अब तक वे 338 बैलिस्टिक मिसाइलें, 15 क्रूज मिसाइलें और 1,740 ड्रोन रोक चुके हैं. इन हमलों में अब तक UAE के 2 सैनिक शहीद हुए हैं, जबकि पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और फिलिस्तीन के 6 नागरिकों की जान गई है और 158 लोग घायल हुए हैं.
तेहरान के अंदर इजराइल का बड़ा एक्शन
जंग के बीच इजराइल (IDF) ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान की राजधानी तेहरान के दिल में घुसकर बड़ी स्ट्राइक की है. इजराइल के मुताबिक, उन्होंने ‘बसीज फोर्स’ के इंटेलिजेंस चीफ इस्माइल अहमदी और ईरानी खुफिया मंत्रालय के कमांडर मेहदी रस्तमी शमस्तान को मार गिराया है. इजराइल का आरोप है कि ये दोनों अफसर दुनियाभर में इजराइली नागरिकों पर हमलों और ईरान के अंदर विरोध प्रदर्शनों को कुचलने के जिम्मेदार थे.
ये भी पढ़ें: वियतनाम जैसी होगी अमेरिका की हालत? क्या है ‘फाइव ओ ‘क्लॉक फॉलीज’, जिसका जिक्र कर ईरान ने घेरा
ईरानी विदेश मंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ वाली बात
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि अगर ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ, तो वे ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाएंगे. उन्होंने कहा कि ईरानी धोखे से हमला नहीं करते, लेकिन अगर उन पर हमला हुआ तो वे बहुत पावरफुल तरीके से जवाब देंगे. ईरान फिलहाल अपनी ‘ग्रैजुएल एट्रिशन’ (धीरे-धीरे कमजोर करने की रणनीति) पर काम कर रहा है.
ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध में अब ब्रिटेन की एंट्री, पूरी कर दी ट्रंप की मुंहमांगी मुराद, अब और रौंदा जाएगा शिया मुल्क!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Govind Jee
गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




