Iran-Israel War : अब मचेगी तबाही! डोनाल्ड ट्रंप ने पूरा तेहरान खाली करने को कहा, इजराइल ने किया हवाई क्षेत्र पर कंट्रोल

Updated:
विज्ञापन
Iran-Israel War

Iran-Israel War

Iran-Israel War : ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों ने एक-दूसरे को अब तक के “सबसे बड़े हमलों” की चेतावनी दी है. इस दौरान मिसाइल और ड्रोन हमलों की वजह से दोनों देशों में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने पूरा तेहरान खाली करने को कह दिया है.

विज्ञापन

Iran-Israel War : ईरान-इजराइल जंग अब खतरनाक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि सभी लोग तुरंत तेहरान खाली कर दें. इजराइल पहले ही नागरिक ठिकानों पर हमले की धमकी दे चुका है जिसने ईरान को टेंशन में डाल दिया है. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान को पहले ही परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने की जरूरत है. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल के जरिए ईरान को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि ईरान को उस समझौते पर साइन कर देना चाहिए था, जिसे अमेरिका की ओर से रखा गया है. मैंने साफ कहा था कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए. ट्रंप ने लोगों से तुरंत तेहरान खाली करने की अपील तक कर दी है.

इजराइली हमलों ने ईरान को पहुंचाया खासा नुकसान

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान पर इजराइली हमलों से उसका परमाणु कार्यक्रम काफी समय के लिए पीछे चला गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इजराइल का मकसद ईरानी सरकार को गिराना नहीं है, लेकिन अगर हमलों के चलते ऐसा होता है तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा, क्योंकि वहां की सरकार पहले से ही कमजोर है. नेतन्याहू ने यह भी बताया कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ लगातार संपर्क में हैं.

तेहरान के हवाई क्षेत्र पर इजराइल का कंट्रोल

सोमवार को ईरान ने इजराइल पर एक बार फिर सिलसिलेवार मिसाइल हमले किए, जिनमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई. इसके जवाब में इजराइल ने तेहरान के कुछ इलाकों के निवासियों को चेतावनी दी कि वे संभावित हमलों से पहले क्षेत्र खाली कर दें. यह चेतावनी संघर्ष के चौथे दिन आई है, जब इजराइली सेना ने दावा किया कि उसने तेहरान के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल कर लिया है और अब बिना किसी खतरे के वहां उड़ान भर सकती है. सेना ने गाजा और लेबनान में भी हमलों से पहले नागरिकों को क्षेत्र खाली करने की अपील की है.

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजराइल का तेहरान के आसमान पर नियंत्रण है. यही नहीं उनका देश ईरानी परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल खतरों को नष्ट करने के अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की ‘‘राह पर’’ है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola