ePaper

ट्रंप की टैरिफ धमकी पर भारत का करारा जवाब, ₹31,500 करोड़ का रक्षा सौदा ठंडे बस्ते में

Updated at : 07 Aug 2025 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
India Suspends Defense Deal P8i poseidon

अमेरिकी टैरिफ की धमकी के बाद भारत ने P8i पोसीडॉन रक्षा सौदा निलंबित

India Suspends Defense Deal: भारत ने अमेरिका की टैरिफ धमकी के जवाब में ₹31,500 करोड़ का P-8I पोसीडन विमान सौदा अस्थायी रूप से रोका. यह कदम रक्षा क्षेत्र में अमेरिका पर भारत की कूटनीतिक प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है.

विज्ञापन

India Suspends Defense Deal: अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक तनाव अब रक्षा सहयोग पर असर डालने लगा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय तेल पर 50% टैरिफ लगाने की धमकी के बाद भारत ने अमेरिका के साथ एक महत्वपूर्ण रक्षा सौदे को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है. यह सौदा लगभग ₹31,500 करोड़ (करीब 3.78 अरब डॉलर) का था.

India Suspends Defense Deal: ‘दोहरा मापदंड’ मानता है भारत

अमेरिका ने भारत के रूस से तेल आयात को लेकर यह टैरिफ चेतावनी दी थी, जबकि खुद अमेरिका और यूरोपीय देश रूस से बड़े पैमाने पर तेल, गैस और उर्वरक खरीद रहे हैं. भारत ने इस रुख को पाखंडपूर्ण बताते हुए CREA (Centre for Research on Energy and Clean Air) की एक रिपोर्ट का हवाला दिया है, जिसमें अमेरिका के तर्कों को कमजोर बताया गया है.

पढ़ें: अमेरिका दोस्त भी, दुश्मन भी! प्यू रिपोर्ट में भारत-रूस-चीन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

India Suspends Defense Deal in Hindi: पोसीडन डील पर लगा विराम

रक्षा वेबसाइट IDRW की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 3 अगस्त को अमेरिकी कंपनी बोइंग से छह P-8I पोसीडन एंटी-सबमरीन एयरक्राफ्ट की खरीद को रोक दिया है. यह सौदा भारतीय नौसेना की ताकत को बढ़ाने के लिए किया जा रहा था, खासकर हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए.

पहले भी हो चुकी है खरीद

भारत के पास फिलहाल 12 P-8I एयरक्राफ्ट हैं. पहली बार 2009 में भारत ने 8 विमान करीब 2.2 अरब डॉलर में खरीदे थे, इसके बाद 2016 में 4 और जोड़े गए. मई 2021 में अमेरिका ने 6 और विमान बेचने की अनुमति दी थी, जिसकी कीमत तब ₹21,000 करोड़ थी. लेकिन जुलाई 2025 तक लागत बढ़कर ₹31,500 करोड़ हो गई.

यह भी पढ़ें: ₹2580000000000 की कमाई! ट्रंप सरकार का खजाना फुल, क्या अब अमेरिकियों को मिलेगा बोनस चेक?

P-8I की रणनीतिक ताकत

P-8I पोसीडन विमान NASM-MR एंटी-शिप मिसाइलों से लैस होते हैं, जिनकी मारक क्षमता 350 किमी तक होती है. यह विमान समुद्री निगरानी, पनडुब्बी रोधी युद्ध और खुफिया मिशनों में बेहद उपयोगी माने जाते हैं.

बोइंग को हो सकता है बड़ा नुकसान

अगर यह सौदा पूरी तरह रद्द होता है, तो बोइंग को भारी झटका लगेगा. कंपनी के भारत में लगभग 5,000 कर्मचारी हैं और यह सालाना ₹15,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक योगदान देती है. हालांकि यह सौदा नौसेना की निगरानी क्षमता को प्रभावित कर सकता है, लेकिन भारत अब स्वदेशी विकल्पों की ओर बढ़ सकता है. DRDO और HAL मिलकर स्वदेशी समुद्री निगरानी विमान विकसित करने के प्रयासों में जुटे हैं.

बाद मेंं रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार (8 अगस्त, 2025) को उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि भारत ने अमेरिका के साथ रक्षा खरीद संबंधी वार्ता रोक दी है. मंत्रालय ने इन खबरों को “झूठा और मनगढ़ंत” करार देते हुए स्पष्ट किया कि विभिन्न रक्षा खरीद मामलों में मौजूदा प्रक्रियाओं के तहत निर्धारित योजना के अनुसार प्रगति जारी है.

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola