India Pakistan War : भारत की मार से कांपा पाकिस्तान, कहा– ड्रोन से हमला हमने नहीं किया

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 May 2025 7:58 AM

विज्ञापन

Pakistan drones attack on india

India Pakistan War : पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन हमले में अपनी भूमिका से इनकार किया है. उसने आरोपों को आधारहीन बताया है. पाकिस्तान ने कहा, ‘‘ऐसी कार्रवाई न केवल क्षेत्रीय शांति को और अधिक खतरे में डालती हैं, बल्कि सैन्य उद्देश्यों के लिए गलत सूचनाओं का फायदा उठाने की चिंताजनक इच्छा को भी दर्शाती हैं.’’

विज्ञापन

India Pakistan War : भारत के जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान थर्रा गया है. गुरुवार रात पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं (आईबी) के साथ विभिन्न स्थानों पर ड्रोन भेजने के असफल प्रयास किये. उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट क्षेत्रों में भारतीय वायु सेना ने बड़े पैमाने पर किए गए काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से अधिक ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया. एल-70 गन, ज़ू-23 मिमी, शिल्का सिस्टम और अन्य उन्नत काउंटर-यूएएस का यूज किया गया.

पाकिस्तान ने दावों को पूरी तरह से निराधार बताया

भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी सरकार का रिएक्शन आया है. पाक सरकार ने शुक्रवार को भारतीय मीडिया में आई उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया है कि उसने भारत में कई जगहों पर हमला किया है. पाकिस्तान ने ऐसे दावों को ‘पूरी तरह से निराधार’ करार देते हुए कहा कि यह ‘लापरवाह दुष्प्रचार अभियान’ का हिस्सा हैं. विदेश मंत्रालय ने आधी रात को जारी बयान में कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां क्षेत्रीय शांति को और अधिक खतरे में डालती हैं.

भारत की वायु रक्षा प्रणालियों ने दिया करारा जवाब

अधिकारियों के अनुसार, भारत ने गुरुवार को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर मिसाइलों और ड्रोन से सैन्य ठिकानों पर हमला करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिश को नाकाम कर दिया. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य ठिकानों को पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया गया.’’ सैन्य सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से मिसाइलें जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया कस्बों पर भी दागी गईं पर उन्हें भारत की वायु रक्षा प्रणालियों ने नाकाम कर दिया.

यह भी पढ़ें : India Pakistan War : क्या भारत और पाकिस्तान के बीच होगा न्यूक्लियर वॉर? अमेरिका को सता रहा है डर

पाक के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

अपने बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान सरकार भारतीय मीडिया द्वारा दुष्प्रचारित ‘बेबुनियाद और गैर जिम्मेदाराना आरोपों को सिरे से खारिज करती है, जिसमें पाकिस्तान पर पठानकोट, जैसलमेर और श्रीनगर पर हमले करने का आरोप लगाया गया है.’’ बयान में कहा गया, ‘‘ये दावे पूरी तरह से निराधार, राजनीति से प्रेरित और पाकिस्तान को बदनाम करने के उद्देश्य से किए जा रहे दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा हैं.’’ विदेश कार्यालय ने कहा कि बिना किसी विश्वसनीय जांच के पाकिस्तान के खिलाफ बार-बार आरोप लगाना आक्रामकता दिखाने और क्षेत्र को और अधिक अस्थिर करने का बहाना बनाने के लिए जानबूझकर तैयार की गई रणनीति को दर्शाता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola