भारत-बांग्लादेश रिश्तों का भविष्य युवाओं के हाथ में? उच्चायुक्त बोले- ‘पड़ोसी देश हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण’

Updated:
विज्ञापन

भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी (Photo/X)

भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने भारत-बांग्लादेश संबंधों में युवाओं की भूमिका को अहम बताया है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते केवल भूगोल, इतिहास और संस्कृति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि युवाओं की आकांक्षाओं से भी जुड़े हैं.

विज्ञापन

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने भारत-बांग्लादेश संबंधों में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते सिर्फ भूगोल, इतिहास और संस्कृति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के युवाओं की आकांक्षाओं से भी जुड़े हैं.

युवाओं की प्रतिभा को बताया बड़ी ताकत

दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि भारत और बांग्लादेश दोनों लोकतांत्रिक देश हैं और दोनों देशों में बड़ी संख्या में युवा प्रतिभाएं मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं की आकांक्षाएं दोनों देशों के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान की पकड़ से निकल रही होर्मुज की कमान? 80% से ज्यादा जहाजों ने बदला रास्ता

पड़ोसी देश को बताया महत्वपूर्ण

भारत-बांग्लादेश संबंधों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया कि यही एक वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बांग्लादेश भेजने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें: सीबीआई करेगी आइ-पैक कार्यालय में इडी रेड मामले की जांच, सुप्रीम कोर्ट ने दिये संकेत

दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के ढाका के वेस्टिन होटल में 18 अगस्त की शाम आयोजित एक कार्यक्रम में भारत-बांग्लादेश संबंधों पर बात करते हुए ये बातें कहीं. कार्यक्रम में बांग्लादेश के कारोबारी नेताओं और CII (Confederation of Indian Industry) के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मौजूद थे.


विज्ञापन
दीपक कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola