इमरान खान की पूर्व पत्नी ने की सगाई, इस अरबपति पर दिल हार बैठीं जेमिमा, जल्द करेंगी दूसरी शादी

जेमिमा और इमरान खान का तलाक 2004 में हुआ था.
Imran Khan Ex Wife Jemima Goldsmith Marriage: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ की शादी 1995 में हुआ था. दोनों ने 9 साल में ही तलाक ले लिया था. इसके बाद इमरान खान ने दो और शादियां कीं, लेकिन जेमिमा अब एक सीरियस रिलेशनशिप में आई हैं, जिसमें वह शादी करेंगी.
Imran Khan Ex Wife Jemima Goldsmith Marriage: इमरान खान की पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ फिर से शादी करने जा रही है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी सगाई मल्टी-मिलियनेयर फाइनेंसर कैमरन ओ’राइली से हो गई है. कपल पिछले एक साल से कुछ अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. द मेल ऑन संडे की रिपोर्ट ने एक सूत्र का हवाला देते हुए रिपोर्ट किया कि वे पहली बार काम के सिलसिले में मिले थे. उससे पहले कुछ समय तक दोस्त रहे.
62 वर्षीय ओ’राइली एक आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई फाइनेंसर हैं. वह अंतरराष्ट्रीय रग्बी स्टार दिवंगत सर एंथनी ओ’राइली के बेटे हैं. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़े ओ’राइली ने अपने पिता के मीडिया साम्राज्य इंडिपेंडेंट न्यूज एंड मीडिया में एक दशक तक काम किया. इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई समूह APN न्यूज एंड मीडिया में भी काम किया. साल 2000 में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से इस्तीफा दे दिया. 2003 में उन्होंने प्राइवेट इक्विटी फंड बेयार्ड कैपिटल की स्थापना की और स्विस मीटरिंग कंपनी लैंडिस+गायर को खरीदा. वे इसके CEO रहे और 2011 में इसे तोशिबा को 2.3 अरब डॉलर में बेच दिया.
काम के दौरान ही मिले जेमिमा और कैमरन
चार बच्चों के पिता ओ’राइली अब डॉक्यूमेंट्री और फिल्मों में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में काम करते हैं, जहां उनकी मुलाकात गोल्डस्मिथ से हुई थी. 52 वर्षीय गोल्डस्मिथ एक अवॉर्ड-विनिंग स्क्रीनराइटर और डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूसर हैं. दोस्तों को उम्मीद है कि यह सगाई जेमिमा के जीवन में एक स्थिर और नया अध्याय शुरू कर सकती है, खासकर इसलिए क्योंकि दोनों की डॉक्यूमेंट्री बनाने में समान रुचि है. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन के क्लब 5 हर्टफोर्ड स्ट्रीट के मालिक और जेमिमा के भाई रॉबिन बिर्ले ओ’राइली से मिल चुके हैं. जेमिमा के अन्य परिवारीजन भी जेमिमा से मिल चुके हैं.
जेमिमा की सगाई की खबर उनकी मां लेडी एनेबेल गोल्डस्मिथ के निधन के छह महीने बाद आई है, जिनका पिछले साल अक्टूबर में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. वहीं जेमिमा के पिता सर जेम्स गोल्डस्मिथ का निधन 1997 में हो गया था. वह अरबपति फाइनेंसर, व्यवसायी और मीडिया दिग्गज थे.
जेमिमा और इमरान खान का रिलेशनशिप
जेमिमा और इमरान की शादी 1995 में तब हुई थी जब गोल्डस्मिथ 21 वर्ष की थीं और खान 42 वर्ष के थे. दोनों ने 2004 में नौ साल साथ रहने के बाद तलाक की घोषणा की थी. उस समय खान ने कहा था कि उनकी राजनीतिक जिंदगी के कारण जेमिमा के लिए पाकिस्तान में जीवन अपनाना मुश्किल हो गया था. इमरान और जेमिमा के दो बेटे- कासिम (20) और सुलेमान (17) हैं. गोल्डस्मिथ फिलहाल अपने दोनों बेटों के साथ पाकिस्तान में जेल में बंद इमरान खान की रिहाई के लिए ऑनलाइन अभियान चला रही हैं. खान को 2023 में भ्रष्टाचार के मामले में जेल भेजा गया था.
ये भी पढ़ें:- सोमाली समुद्री डाकुओं का दुस्साहस, यमन के तट से हाईजैक करके ले गए जहाज, 10 दिनों में दूसरा कांड
ये भी पढ़ें:- कौन हैं निक स्टीवर्ट? ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के समर्थक, बने हैं पीस डील करने वाली टीम के सलाहकार
जेमिमा के कई रिलेशनशिप की खबरें आईं
इमरान से तलाक के बाद जेमिमा के कई हाई-प्रोफाइल रिश्ते रहे, जिनमें अभिनेता ह्यू ग्रांट और कॉमेडियन रसेल ब्रांड शामिल हैं. उनका नाम न्यूयॉर्क के साहित्यिक एजेंट ल्यूक जैनक्लो और द क्राउन के लेखक पीटर मॉर्गन के साथ भी जोड़ा गया. हालांकि, यह पहली बार है, जब उनकी सगाई और शादी की खबर सामने आई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










