सुपरमैन बने डोनाल्ड ट्रंप, व्हाइट हाउस ने तस्वीर जारी कर बताया न्याय और सच्चाई का प्रतीक

superman donald trump
Donald Trump Superman Photo: व्हाइट हाउस की ओर से शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर साझा की गई है. इस तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप को सुपरमैन के रूप में दिखाया गया है. साथ ही उन्हें न्याय और सच्चाई का प्रतीक कहा गया है.
Donald Trump Superman Photo: डोनाल्ड ट्रंप आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने ही रहते हैं. उनके द्वारा उठाया गया हर एक कदम लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाता है. व्हाइट हाउस के ऑफिशियल अकाउंट द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 11 जुलाई को एक तस्वीर साझा की गई है. तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप को सुपरमैन के पोशाक में दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के सामने आते ही लोगों की प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया. व्हाइट हाउस की ओर से तस्वीर जारी कर ट्रंप को उम्मीद, सच्चाई और न्याय का प्रतीक बताया गया है. साथ ही उन्हें सुपरमैन ट्रंप कहा गया. तस्वीर के बीचो-बीच इन शब्दों को दोहराकर लिखा गया है.
आपको बता दें कि सुपरमैन डीसी कॉमिक्स का एक विख्यात सुपरहीरो कैरेक्टर है. सुपरमैन पर अमेरिका में कई सारी फिल्में भी बनी हैं. बच्चों में खासतौर पर इस कैरेक्टर की दीवानगी देखने को मिलती है. सुपरमैन को अमेरिका में वर्षों से सच्चाई और न्याय का प्रतीक माना जाता है. यही कारण है कि ट्रंप को इस तस्वीर में सुपरमैन के रूप में दिखाया गया.
यह भी पढ़े: डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, कनाडा पर लगा दिया 35 फीसदी टैक्स| Donald Trump Tariff Bomb
यह भी पढ़े: Balochistan : बस से उतारकर 9 यात्रियों को मारी गोली, पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मचा हड़कंप – Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










