G-20 Summit: जी-20 सम्मेलन में रूस की निंदा करेंगे ब्रिटिश PM ऋषि सुनक, पीएम मोदी के साथ होगी पहली बैठक

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

G-20 Summit: जी-20 सम्मेलन में पीएम मोदी मोदी दुनिया के नेताओं के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, पर्यावरण, डिजिटल परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे. जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक रविवार को ही इंडोनेशिया रवाना हो गये. यहां पीएम मोदी के साथ उनकी पहली मुलाकात होगी.

विज्ञापन

G-20 Summit: इंडोनेशिया के बाली में कल से जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है. 17वें जी-20 शिखर सम्मेलन की जोर-शोर से तैयारी चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं. वो सोमवार यानी 14 नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक बाली (इंडोनेशिया) का दौरा कर सकते हैं. अपनी बाली यात्रा में पीएम मोदी दुनिया के करीब 10 नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. अपने पूरे दौरे में पीएम मोदी 20 से अधिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी सोमवार को बाली के लिए रवाना हो सकते हैं. आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  पीएम मोदी बाली दौरा काफी व्यस्त और सार्थक  होगा. विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा था कि पीएम मोदी बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के तीन प्रमुख सूत्रों- खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल परिवर्तन और स्वास्थ्य में हिस्सा लेंगे.

इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा: बाली में पीएम मोदी कई और भी मुद्दों पर दुनिया के देशों के साथ चर्चा करेंगे. जी-20 सम्मेलन में पीएम मोदी मोदी दुनिया के नेताओं के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, पर्यावरण, डिजिटल परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे. बता दें, जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी हिस्सा ले रहे हैं.

रूस की निंदा करेंगे ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक: वहीं, जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रविवार को ही इंडोनेशिया रवाना हो गये. ऋषि सुनक ने कहा है कि अपनी बाली यात्रा में वो रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सरकार की निंदा करेंगे. बता दें. इंडोनेशिया जी-20 का वर्तमान अध्यक्ष है. भारत एक दिसंबर से औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता करेगा.

रूस नहीं हो रहा शामिल: गौरतलब है कि जी-20  बीस देशों का समूह है. इसके सदस्य देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं. बता दें, इस बार जी-20 शिखर सम्मेलन में रूस हिस्सा नहीं ले रहा है. 

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: फिर इजराइल के प्रधानंत्री बनेंगे बेंजामिन नेतन्याहू, नई सरकार बनाने का न्योता, 28 दिनों का मिलेगा समय

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola