फिर इजराइल के प्रधानंत्री बनेंगे बेंजामिन नेतन्याहू, नई सरकार बनाने का न्योता, 28 दिनों का मिलेगा समय

Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Nov 2022 6:48 PM

विज्ञापन

(FILES) In this file photo taken on May 19, 2021 Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu looks on during a briefing at the Hakirya military base in Tel Aviv. - Israel's opposition leader Yair Lapid said late on June 2, 2021 that he had succeeded in forming a coalition to end the rule of Prime Minister Benjamin Netanyahu, the country's longest serving leader. Once it is confirmed by the 120-member Knesset legislature, it would end the long reign of the hawkish right-wing leader known as Bibi who has long dominated Israeli politics. (Photo by Sebastian Scheiner / POOL / AFP)

बेंजामिन नेतन्याहू के पास सरकार बनाने के लिए अब 28 दिन का समय होगा. वहीं, अगर समय बढ़ाने की जरूरत पड़ती है तो राष्ट्रपति उन्हें कुछ अतिरिक्त दिन का समय दे सकते हैं. दरअसल, इजरायल के राष्ट्रपति के पास 14 दिन तक का समय देने का कानूनी अधिकार होता है.

विज्ञापन

इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हेर्जोग ने आज यानी रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को नयी सरकार बनाने का न्योता दिया है. बता दें, एक नवंबर को इजराइल में हुए चुनावों के आये नतीजों के बाद राष्ट्रपति ने बेंजामिन नेतन्याहू को सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है. राष्ट्रपति कार्यालय से आयी एक बयान के मुताबिक, नेतन्याहू को इजरायल की संसद नेसेट  के 64 सदस्यों का समर्थन हासिल है. इस कारण  उन्हें अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है.

छठी बार इजरायल के पीएम बनेंगे नेतन्याहू: इजरायल के राष्ट्रपति हेर्जोग ने बीते शुक्रवार को यह घोषणा की थी कि वह नेतन्याहू को उन सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बातचीत करने के बाद देश में नई सरकार बनाने का निमंत्रण देंगे जो 1 नवंबर को हुए चुनाव में निर्वाचित हुए हैं. इसी के साथ यह नेतन्याहू के नाम 6 बार इजराइल का प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी जुड़ जाएगा.

गौरतलब है कि चुनाव में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने संसद में 32 सीटें जीती है. वहीं, निवर्तमान प्रधानमंत्री याइर लापिद की येश अतीद को 24 सीट मिली. सरकार गठन के लिए नेतन्याहू को शास, यूनाइटेड टोराह जूडयिज्म, रिलिजियस जियोनिज्म, जूइश पावर और नोआम समेत दक्षिणपंथी गठबंधन का समर्थन मिला हुआ है.

28 दिन का नेतन्याहू के पास होगा समय: बेंजामिन नेतन्याहू के पास सरकार बनाने के लिए अब 28 दिन का समय होगा. वहीं, अगर समय बढ़ाने की जरूरत पड़ती है तो राष्ट्रपति उन्हें कुछ अतिरिक्त दिन का समय दे सकते हैं. दरअसल, इजरायल के राष्ट्रपति के पास 14 दिन तक का समय देने का कानूनी अधिकार होता है.  

चार साल में हो चुका है पांच चुनाव: बता दें, इजराइल में अस्थिर सरकार के कारण बीते चार साल से भी कम समय में पांच चुनाव हो चुके हैं. देश में राजनीतिक गतिरोध 2019 में शुरू हुआ था, जब नेतन्याहू पर रिश्वतखोरी, धोखाधड़ी और विश्वास भंग के आरोप लगे थे. वहीं, इस चुनाव की बात करें तो नेतन्याहू की सत्तारूढ़ लिकुड पार्टी के पास 32 सीटें हैं. अन्य संभावित गठबंधन सहयोगियों में शास और यूनाइटेड टोराह जूडयिज्म के पास 11 और 7 सीटें हैं. इनके मिलने से गठबंधन सरकार बन सकती है. गठबंधन होता है तो कुल सांसदों की संख्या 64 हो जाएगी.
भाषा इनपुट से साभार

Also Read: बदमाशों ने उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक उड़ाया, 31 अक्टूबर को पीएम मोदी ने किया था लोकार्पण

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola