उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास, बोले रेलमंत्री- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Nov 2022 5:49 PM
उदयपुर-असरवा रेलवे पटरी को बदमाशों ने विस्फोटक से उड़ा दिया. पुलिस के मुताबिक, उदयपुर के जावर थाना क्षेत्र के केवड़ा की नाल के पास स्थानीय लोगों ने शनिवार को पटरियों पर जोरदार धमाका सुना. इसके बाद रविवार की सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी.
राजस्थान में ब्रॉडगेज ट्रैक को धमाके से उड़ा दिया गया. यह रेलवे ट्रैक राजस्थान-गुजरात को जोड़ता था. बदमाशों ने इस ट्रैक को विस्फोट कर उड़ा दिया. बताया जा रहा है कि ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों सहित करीब 3 किलोमीटर की दूरी से आवाज सुनी गई. वहीं, विस्फोट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि घटना की सभी एंगल से जांच की जा रही हैं. धमाके में शामिल किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा.
जोरदार धमाके से उड़ा उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक: राजस्थान के उदयपुर जिले में रविवार को उदयपुर-असरवा रेलवे पटरी को बदमाशों ने विस्फोटक से उड़ा दिया. पुलिस के मुताबिक, उदयपुर के जावर थाना क्षेत्र के केवड़ा की नाल के पास स्थानीय लोगों ने शनिवार को पटरियों पर जोरदार धमाका सुना. इसके बाद रविवार की सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. पुलिस के साथ रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.
सीएम अशोक गहलोत ने जियाई चिंता: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि उदयपुर-अहमदाबाद रेल मार्ग के ओडा रेलवे पुल पर रेल पटरियों को नुकसान पहुंचाने की घटना चिंताजनक है. पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने मौके पर जाकर जायजा लिया है. डीजी पुलिस को घटना की तह तक जाने के निर्देश दिए हैं.
उदयपुर-अहमदाबाद रेल मार्ग के ओडा रेलवे पुल पर रेल पटरियों को नुकसान पहुंचाने की घटना चिंताजनक है। पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। डीजी पुलिस को घटना की तह तक जाने के निर्देश दिए हैं।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 13, 2022
पीएम मोदी ने 13 दिन पहले दिखाई थी हरी झंडी: बता दें. बीते महीने की 31 अक्टूबर को अहमदाबाद के असरवा रेलवे स्टेशन से असरवा-उदयपुर एक्सप्रेस का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन रन को हरी झंडी दिखाई थी.
की जा रही है जांच: जावर माईन्स थानाधिकारी अनिल कुमार विश्नोई ने विस्फोट को लेकर कहा कि स्थानीय लोगों ने विस्फोट की सूचना दी थी. पुलिस ने बताया कि हमें पटरी पर कुछ विस्फोटक मिले हैं. वहीं, थानाधिकारी ने कहा कि हम आरोपियों की पहचान करने में जुटे हैं. उदयपुर के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि तोड़फोड़ समेत सभी एंगल से जांच की जा रही है.
दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा: घटना को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उदयपुर से 35 किलोमीटर दूर एक विस्फोटक का इस्तेमाल करके रेलवे ट्रैक को उड़ाने की कोशिश की गई. रेल मंत्री ने कहा कि इस तरह का काम करने वाले सभी लोगों को पकड़कर सजा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि एटीएस (ATS) रेलवे और एनआईए (NIA) की टीमें जांच कर रही हैं. रेल मंत्री ने कहा कि जैसे ही जांच पूरी होगी. रेलवे ट्रैक को 3 घंटे के अंदर ठीक कर दिया जाएगा. यात्रियों को कोई समस्या नहीं होगी.
उदयपुर से 35 किलोमीटर दूर एक विस्फोटक का इस्तेमाल करके रेलवे ट्रैक को उडाने की कोशिश की गई है। एस तरह का काम करने वाले सभी लोगों को पकड़कर सजा दी जाएगी। ATS, रेलवे और NIA की टीमें जांच कर रही हैं: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव https://t.co/NExOBybSk5 pic.twitter.com/4Ovz1l9ICU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2022
घटना की जांच जारी: वहीं, नार्थ वेस्ट रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने कहा कि अजमेर मंडल के अंतर्गत उदयपुर-हिम्मतनगर खंड में जावर-खरवा चंदा के बीच रेलवे ट्रैक को डेटोनेटर से क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया है. मौके पर सिविल पुलिस, रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं. एक ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट किया है. पूरे घटना की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










