Florida Shooting : फ्लोरिडा में धांय–धांय चली गोली, स्टेट यूनिवर्सिटी में दो की मौत, मची अफरा–तफरी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Apr 2025 6:35 AM

विज्ञापन

Florida Shooting

Florida Shooting : फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की. इसमें दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम पांच अन्य घायल हो गए. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Florida Shooting : फ्लोरिडा में फायरिंग की गई. अधिकारियों ने बताया कि फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना में कम से कम पांच अन्य घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने कहा कि पीड़ित यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं थे. स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है. गुरुवार दोपहर यूनिवर्सिटी द्वारा एक्टिव शूटर के बारे में जानकारी दी गई. इसके बाद एम्बुलेंस, दमकल गाड़ियां और पुलिस गश्ती वाहन परिसर की ओर दौड़ पड़े. देखें वीडियो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें गोलीबारी की पूरी जानकारी दी गई है. रॉयटर्स के अनुसार, उन्होंने कहा, “यह एक भयानक घटना है.” प्रत्यक्षदर्शी जूनियर जोशुआ सिरमन्स,  यूनिवर्सिटी की मुख्य लाइब्रेरी में थे, जब उन्होंने कहा कि अलार्म बजने लगे, जिसमें एक सक्रिय शूटर की चेतावनी थी. उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें और अन्य छात्रों को उनके सिर पर हाथ रखकर लाइब्रेरी से बाहर निकाला. वहीं, 21 वर्षीय छात्र रयान सेडरग्रेन ने कहा कि जब उन्होंने छात्रों को पास के बार से भागते देखा तो वे एक दफ्तर में छिप गए.

People comfort each other on florida state university campus in tallahassee

मेन कैंपस में 42,000 से अधिक छात्र रहते हैं

फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट यूनियन के पास एक्टिव शूटर की सूचना मिलने के तुरंत बाद तालाबंदी कर दी गई. मेन कैंपस में 42,000 से अधिक छात्र क्लास करते  हैं. पूरे परिसर में इमरजेंसी अलर्ट जारी किए गए. इसमें यूनिवर्सिटी ने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों से सुरक्षित स्थान पर रहने का आग्रह किया. यूनिवर्सिटी के शुरुआती मैसेज में लिखा था, “पुलिस घटनास्थल पर है या आने वाली है. सभी दरवाजों और खिड़कियों को बंद कर दें.”

Florida state university students wait for news amid an active shooter incident at the school campus in tallahassee
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola