‘पहलगाम आतंकियों को भारत दे मुंहतोड़ जवाब’, आतंक के खिलाफ साथ खड़ा हुआ अमेरिका

Published by : Neha Kumari Updated At : 25 Apr 2025 9:40 AM

विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

First Reaction of America on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले पर अमेरिका की तरफ से प्रतिक्रिया आई है. अमेरिका के प्रवक्ता ने बयान देते हुए कहा है कि वह इस मुश्किल की घड़ी में भारत के साथ खड़ा है और करीब से इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं.

विज्ञापन

First Reaction of America on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर अमेरिका की तरफ से प्रतिक्रिया आई है. अमेरिका के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अमेरिका दुख की इस घड़ी में भारत के साथ है और आतंकवाद की हर हरकत पर नजर बनाए हुए है.

अमेरिका के प्रवक्ता का बयान

अमेरिका की प्रवक्ता ने आगे बयान देते हुए कहा कि जैसा कि पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री रुबियो साफ कर चुकी हैं कि अमेरिका इस मुद्दे पर भारत के साथ खड़ा है. हम उन लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जो इस हमले में मारे गए. साथ ही दुआ कर रहे हैं कि जो इस हमले में घायल हुए हैं, वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. टैमी ब्रूस ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस हमले में शामिल आतंकियों को उनके गुनाहों की सजा मिले.

पाकिस्तान की हमले में हिस्सेदारी को लेकर प्रवक्ता ने क्या कहा?

पत्रकारों ने टैमी ब्रूस से हमले में पाकिस्तान की हिस्सेदारी के बारे में भी सवाल किया. जिस पर उन्होंने साफ तौर पर तो कोई टिप्पणी नहीं दी लेकिन जवाब में ब्रूस ने कहा कि अमेरिका हर एक चीज पर करीबी से नजर बनाए हुए है. यह एक लगातार बदलने वाली स्थिति है जिसे हम बहुत करीब से देख रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर आगे उन्होंने कहा कि हम अभी जम्मू-कश्मीर की स्थिति में कोई आधिकारिक कदम नहीं ले रहे हैं. आगे उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा हम आपको अभी के लिए कोई जानकारी नहीं दे पाएंगे.

यह भी पढ़े: Pope Francis funeral: 26 अप्रैल को मनाया जाएगा शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, सरकार ने क्यों लिया ऐसा फैसला? | Pope Francis funeral held 26th April State Mourning National Flag Half Mast

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola