Fact Check: क्या पाकिस्तानी बच्ची ने सच में लुटेरे को दिया लॉलीपॉप? मानवता का चोला ओढ़े वायरल वीडियो सच आया सामने
फैक्ट चेक: पाकिस्तानी बच्चे ने लुटेरे को दिया लॉलीपॉप मानवता दिखाने वाला वीडियो वायरल. फोटो- स्क्रीनग्रैब.
Fact Check: Pakistan kid lollipop robber humanity video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची द्वारा लुटेरे को लॉलीपॉप दिया जा रहा है. जिसके बाद लुटेरा मानवता के नाम पर उसके पिता से छीने गए पैसे और मोबाइल लौटा देता है. लेकिन क्या यह वीडियो असली है?
Fact Check: Pakistan kid lollipop robber humanity video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हथियार लेकर दुकान में घुसता है और दुकानदार को धमकाने लगता है. लेकिन तभी दुकानदार के पास बैठी छोटी बच्ची ऐसा कदम उठाती है, जिससे पूरा माहौल ही बदल जाता है. यह फुटेज कराची का बताया जा रहा है. जिसे भावुकता का पुट देकर वायरल किया जा रहा है. लेकिन जिस वायरल वीडियो में एक छोटी लड़की को लुटेरे को अपनी लॉलीपॉप देते हुए दिखाया गया था, वह असली नहीं है. ये वीडियो एक सीसीटीवी फुटेज के जैसे लगते हैं, लेकिन इन कथित सीसीटीवी फुटेज के अलग-अलग फ्रेमों की मदद से इंटरनेट पर गहन खोज कर इसकी पुष्टि करने के बाद मालूम चलता है कि यह फेक वीडियो है.
वायरल वीडियो में क्या है?
एक दुकानदार अपनी चार-पांच साल की बेटी के साथ काउंटर पर बैठा होता है, तभी बदमाश अचानक अंदर घुसकर बंदूक तान देता है. वह दुकानदार से मोबाइल फोन और नकदी छीन लेता है और उसे धक्का-मुक्की भी करता है. लेकिन तभी एक अनोखा पल सामने आता है. बगल में बैठी मासूम बच्ची अपनी लॉलीपॉप उसके सामने बढ़ा देती है. यह अप्रत्याशित हरकत देखकर लुटेरा ठिठक जाता है. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बच्ची की मासूमियत से पिघलकर वह लूटी हुई चीजें वापस काउंटर पर रख देता है और बच्ची को लॉलीपॉप खाने का इशारा करता है. कुछ ही सेकंड बाद वह बच्ची के पास झुककर उसके सिर पर प्यार से हाथ फेरता है और बिना किसी नुकसान के दुकान से बाहर चला जाता है. उसने लौटते समय मोबाइल और पैसे भी वहीं छोड़ दिए.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह घटना कराची के गुलशन-ए-शमीम क्षेत्र, अजीजाबाद इलाके की है.वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इसकी विश्वसनीयता को लेकर बंट गए. कुछ का कहना था कि यह स्क्रिप्टेड लगता है, जबकि लाखों अन्य लोगों ने लुटेरे की दयालुता की तारीफ की और कहा कि वह अपराध की जिंदगी में जबरन धकेला गया लगता है. देखें वीडियो-
क्या है पाकिस्तानी बच्ची के लॉलीपॉप वाले वीडियो की सच्चाई?
हालांकि सोशल मीडिया पर ही इस वीडियो का सारा पंचनामा कर दिया गया. सबूख सैयद नाम के पाकिस्तानी पत्रकार ने बताया कि यह वीडियो रविवार शाम व्हाट्सएप ग्रुप्स में फैलना शुरू हुआ और कुछ ही घंटों में इसे करोड़ों बार देखा गया, क्योंकि प्रमुख मुख्यधारा के मीडिया आउटलेट्स ने भी इसे शेयर और प्रसारित किया. उन्होंने कहा कि इन The Current ने वीडियो के अलग-अलग फ्रेम लेकर रिवर्स-सर्च किया और पता लगाया कि यह वीडियो वास्तव में फर्जी है.
यह वीडियो एक यूट्यूब चैनल Kamran Team Official ने बनाया था, जिसके 80,000 से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. इस चैनल पर कम से कम 172 वीडियो हैं, जिनमें से अधिकांश स्क्रिप्टेड या एडिटेड सीसीटीवी वीडियो हैं, जो हास्य से लेकर सामाजिक संदेश तक कई श्रेणियों में आते हैं. चैनल के अधिकांश वीडियो पर लाखों व्यूज हैं और कुछ वीडियो को पांच मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं.
व्यूज पाने के लिए बनाया गया है वीडियो
चैनल की सामग्री का विस्तार से अध्ययन करते हुए The Current ने यह भी पाया कि वायरल रोबरी वीडियो में दिखाई गई दुकान कई अन्य वीडियो में भी दिखाई देती है और वही अभिनेता साथ में वही खिलौना बंदूक भी बार-बार इस्तेमाल की गई है. इस वीडियो पर भी नकली टाइमस्टैम्प और अन्य डिजिटल निशान जोड़े गए थे ताकि इसे असली सीसीटीवी फुटेज जैसा दिखाया जा सके. इसलिए यह वीडियो फर्जी है और केवल व्यूज पाने के लिए बनाया गया है.
ये भी पढ़ें:-
शेख हसीना को मौत की सजा, बांग्लादेश में किसी महिला को नहीं मिली फांसी, भारत पर बढ़ा दवाब!
अमेरिका में नए अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या में 17% की गिरावट, भारतीय छात्र सबसे अधिक प्रभावित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनन्त नारायण शुक्ल
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.
इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.
अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.
अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.
तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










