आग का गोला बना एरोप्लेन धू-धूकर जला, मंत्री समेत 20 लोग बाल-बाल बचे, कांगो में हुआ दिल दहलाने वाला विमान हादसा

Updated:
विज्ञापन

कांगो में धू-धूकर जला प्लेन, बाल-बाल बचे मंत्री समेत 20 लोग. फोटो- एक्स (@fl360aero और Screengrab.)

Congo Plane burst into flames: कांगो में एक चार्टर्ड एम्ब्रेयर जेट कोल्वेजी एयरपोर्ट पर रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई. इस विमान में देश के खान मंत्री समेत 20 लोग सवार थे. राहत की बात रही है कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

विज्ञापन

Congo Plane burst into flames: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में सोमवार की सुबह एक बड़ा विमान हादसा हो गया. इस हादसे में कांगो के खान मंत्री और 20 अन्य लोग बाल-बाल बच गए. एक चार्टर्ड एम्ब्रेयर जेट इन सभी को लेकर जा रहा कोल्वेजी एयरपोर्ट पर रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई. आग इतनी तेज और भयानक थी कि लोग जल्दी में कूदते दिखे. यह विमान किंशासा से लौट रहा था और वह रनवे से आगे निकल गया. घिसटते हुए उसके पिछले हिस्से में आग भड़क उठी और काला धुआं साफ दिखाई देने लगा. हालांकि राहत की बात रही कि सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए और किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है. 

63 वर्षीय मंत्री काबांबा और उनका दल रविवार को एक सेमी इंडस्ट्रियल तांबे की खान में हुए हादसे के बाद कालोंडो खदान की ओर जा रहे थे. वहां धंसाव में 30 से अधिक मजदूरों की मौत हो गई थी. अधिकारियों के मुताबिक, यह धंसाव वहां सुरक्षा में तैनात सैन्यकर्मियों की गोलीबारी से फैलने वाली दहशत के कारण हुआ था. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के खान मंत्री लुई वतुम काबांबा और लगभग 20 अन्य यात्रियों को ले जा रहा चार्टर्ड एम्ब्रेयर ERJ-145LR कोल्वेजी एयरपोर्ट पर रनवे से फिसल गया और उसमें आग लग गई.

द सन के अनुसार, विमान किंशासा से लौट रहा था और सोमवार सुबह करीब 11 बजे रनवे 29 पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था, तभी वह रनवे से आगे निकल गया और इसके टेल सेक्शन से आग की लपटें उठने लगीं. दुर्घटना के बाद स्थानीय आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं, आग बुझाने के साथ यात्रियों को निकालने में मदद की. चमत्कारिक रूप से किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी और न ही कोई हताहत हुआ. एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में दिखा कि विमान का पिछला हिस्सा और टेल सेक्शन पूरी तरह आग की चपेट में था और आसमान में घना काला धुआं उठ रहा था. 

आपातकालीन कर्मियों ने पानी की पाइपों से आग बुझाई, जबकि अन्य ने यात्रियों को बाहर निकालने में सहायता की, जैसा कि फुटेज में दिखाई दिया. विमान के अगले हिस्से में बैठे यात्री विमान की सीढ़ियों का इस्तेमाल कर तेजी से बाहर निकले और कई लोग मलबे से दूर भागते हुए दिखे. यह एम्ब्रेयर विमान एयरजेट अंगोला द्वारा संचालित किया जा रहा था और दुर्घटनाग्रस्त लैंडिंग की जांच जारी है. दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पुष्टि नहीं हो पाया है. सरकार ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं. 

ये भी पढ़ें:-

प्रिंस एमबीएस के एजेंडे में F-35 लड़ाकू विमान के अलावा और क्या-क्या? 7 साल बाद अमेरिका में बनेंगे ट्रंप के गेस्ट 

मैंने खुद तनाव महसूस किया… भारत के लिए अमेरिका में पेश हुआ रिजोल्यूशन, अमेरिकी सांसद के साथ आए 23 अन्य लॉ मेकर

सऊदी अरब बस हादसे में केवल शोएब कैसे बचे? ‘अहमदाबाद प्लेन हादसे’ जैसा हुआ चमत्कार

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola