Earthquake Turkey : 6.1 तीव्रता के जोरदार भूकंप से हिला तुर्किए, सामने आया डरावना वीडियो

भूकंप से हिला तुर्किए
Earthquake Turkey : पश्चिमी तुर्किये में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के झटक इतने जोरदार थे कि इमारतें ढह गईं. भूकंप के बाद के कई वीडियो सामने आये हैं जो काफी डरावने हैं. आप भी देखें ये वीडियो.
Earthquake Turkey : पश्चिमी तुर्किये में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कम से कम तीन इमारतें ढह गईं. राहत की बात है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है. भूकंप के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो साझा किए, वे काफी डरावने और झकझोर देने वाले हैं. आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एएफएडी) के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात 10 बजकर 48 मिनट पर आए 6.1 तीव्रता के भूकंप का केंद्र बालिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी शहर में था. यह भूकंप जमीन से करीब 6 किलोमीटर की गहराई में आया. देखें वीडियो.
🚨BREAKING: Some buildings collapsed and electricity was cut off in the earthquake that occurred in Sındırgı district of Balıkesir, Turkey. pic.twitter.com/0a1VoJE8ka
— World Source News (@Worldsource24) October 27, 2025
भूकंप के बाद आए कई झटके
भूकंप के बाद कई झटके इस्तांबुल समेत बर्सा, मनीसा और इजमिर प्रांतों में महसूस किए गए. गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि सिंदिरगी में तीन खाली इमारतें और दो मंजिला एक दुकान ढह गई हैं. ये सभी इमारतें पहले के भूकंप में पहले से क्षतिग्रस्त थीं. सिंदिरगी के जिला प्रशासक डोगुकन कोयुनकू ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन स्थिति का आकलन जारी है.
यह भी पढ़ें : हिलने लगी बिल्डिंग, रास्ते में घुटने पर बैठ गए लोग, फिलीपींस में आए भूकंप से फैली दहशत, देखें वीडियो
अगस्त में भी आया था जोरदार भूकंप
अगस्त में सिंदिरगी में भी 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दर्जनों अन्य लोग घायल हो गए थे. तब से बालिकेसिर के आसपास के क्षेत्र में कम तीव्रता वाले भूकंप आते रहे हैं. तुर्किये में 2023 में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के कारण 53,000 लोगों की मौत हो गई थी और 11 दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी प्रांतों में लाखों इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गई थी. पड़ोसी देश सीरिया के उत्तरी हिस्सों में भी 6,000 लोग मारे गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










