Earthquake Video: स्वीमिंग पूल में बाहों में बांहें डाल गप्पे मार रहा कपल, तभी आया भूकंप और फिर….देखें खौफनाक वीडियो

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 29 Mar 2025 9:37 PM

विज्ञापन

Earthquake Video

Earthquake Video: म्यांमार में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. अबतक 1600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 3000 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. भूकंप की वजह से म्यांमार और बैंकॉक में कई इमारतें ढह गईं. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Earthquake Video: म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसने भारी तबाही मचा दी. भूकंप इतना खतरनाक था कि ऊंची-ऊंची इमारतें डोलने लगीं. सोशल मीडिया में भूकंप की कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. बैंकॉक की कई इमारते भूकंप में डोलने लगीं. एक ऊंची इमारत धराशायी हो गई. कई इमारत में बने स्वीमिंग पूल से पानी को गिरते हुए वीडियो में देखा गया.

स्वीमिंग पूल पर मस्ती कर रहा था प्रेमी जोड़ा, अचानक आया भूकंप और फिर…

बैंकॉक की एक ऊंची इमारत में बने स्वीमिंग पूल में पानी पर तैरने वाली मैट पर एक प्रेमी जोड़ा बाहों में बांहें डाल आराम से मस्ती कर रहा था. तभी भूकंप आया. ऊंची इमारत में बने पूल से पानी नीचे गिरने लगा. स्वीमिंग पूल में हलचल तेज हो गई. जिसे देखकर प्रेमी जोड़े को जान बचाकर भागते देखा जा सकता है. स्वीमिंग पूल के किनारे एक अन्य व्यक्ति कुर्सी पर बैठा दिख रहा है, भूकंप के झटके के बाद वो भी उठकर भागने लगा. बैंकॉक में बहुत कम ही भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं और यही कारण है कि वहां लोग इसके लिए तैयार भी नहीं थे. अचानक आये भूकंप ने वहां भी भारी नुकसान पहुंचाया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola