इराक में क्रैश हुआ अमेरिकी सेना का विमान, 4 क्रू मेंबर्स की मौत

Updated at : 13 Mar 2026 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
US Military Aircraft Crash

अमेरिकी सेना का ईंधन भरने वाला विमान क्रैश प्रतिकात्मक फोटो- @CENTCOM

मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच अमेरिकी वायुसेना को एक ईंधन भरने वाला विमान इराक में क्रैश हो गया. अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने इस विमान हादसे की पुष्टी की है साथ ही कहा है कि हादसे में चार क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है.

विज्ञापन

US Military Aircraft Crash: ईरान के साथ जारी जंग के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. पश्चिमी इराक में अमेरिकी सेना का ईंधन भरने वाला KC-135 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में कुल छह क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से चार की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दो अन्य की तलाश और बचाव अभियान जारी है.

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने की चार सैनिकों के मौत की पुष्टि

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने इस विमान हादसे और क्रू मेंबर्स की मौत की पुष्टि की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त KC-135 विमान में सवार छह में से चार क्रू मेंबर की मृत्यु हो चुकी है.

हादसे के कारणों की होगी जांच

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा दुश्मन की गोलीबारी के कारण नहीं हुआ. फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. मृत सैनिकों की पहचान उनके परिजनों को सूचित किए जाने के 24 घंटे बाद तक सार्वजनिक नहीं की जाएगी.

सैन्य रिफ्यूलिंग विमान है KC-135

KC-135 अमेरिका का एक विशेष सैन्य रिफ्यूलिंग विमान है, जिसका उपयोग हवा में ही दूसरे लड़ाकू और सैन्य विमानों को ईंधन पहुंचाने के लिए किया जाता है.

दो हफ्तों से जारी है मिडिल ईस्ट में जंग

28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला किया था, जिसके बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है और क्षेत्र में लगातार सैन्य संघर्ष जारी है. तब से ईरान, इजराइल के साथ-साथ खाड़ी क्षेत्र के कई अन्य देशों को भी निशाना बना रहा है. शुक्रवार (13 मार्च) को भी ईरान ने खाड़ी के अरब देशों पर कई हमले किए. ईरान के लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी चेतावनी देते हुए बड़े जवाबी हमले का संकेत दिया है.

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा- “देखते रहिए, आज इन कुटिल लोगों का क्या हश्र होता है. ईरान की नौसेना नष्ट हो चुकी है, वायुसेना तबाह हो गई है. मिसाइल, ड्रोन और उनके अन्य सैन्य संसाधन खत्म कर दिए गए हैं, और उनके नेताओं का नामोनिशान मिटा दिया गया है.” ट्रंप के इस बयान के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

Also Read: कौन हैं मोहम्मद अली जाफरी? जिनकी स्ट्रेटजी से तन कर खड़ा है ईरान; हरा नहीं पा रहे US-इजरायल

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola