ट्रंप ने जिसे बताया व्हाइट हाउस का ‘गोल्डन गिफ्ट’, फैक्ट चेक में खुली उसकी पोल

Updated:
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने जो गोल्डन ईगल, फोटो एक्स

Donald Trump Golden Eagle: अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के जश्न के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा और विवादों में आ गए हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर व्हाइट हाउस के लिए एक “गोल्डन गिफ्ट” की तस्वीर साझा की. हालांकि, जांच में यह तस्वीर पूरी तरह से एआई-जनरेटेड (AI-generated) पाई गई है, जिसे लेकर अब अमेरिकी मीडिया में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं. अमेरिका को 4 जुलाई 1776 को ग्रेट ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली थी.

विज्ञापन

Donald Trump Golden Eagle: राष्ट्रपति ट्रंप ने जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें व्हाइट हाउस की ट्रूमैन बालकनी (Truman Balcony) पर एक विशालकाय सुनहरे रंग का बाज बैठा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके पंख बालकनी के खंभों तक फैले हुए हैं. इसके साथ ही बालकनी पर अमेरिकी झंडे (सितारे और पट्टियों) वाला एक बड़ा सा शील्ड (कवच) भी लगा हुआ है. ट्रंप ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा, “व्हाइट हाउस के 250वें जन्मदिन के वर्ष के लिए एक गोल्डन गिफ्ट”. राष्ट्रपति के इस पोस्ट के बाद व्हाइट हाउस के आधिकारिक ‘X’ (ट्विटर) हैंडल ने भी इसे रीशेयर कर अपनी स्वीकृति दे दी.

अमेरिकी मीडिया ने ट्रंप के पोस्ट की खोल दी पोल

अमेरिकी समाचार चैनल CNN की पड़ताल में सामने आया है कि यह कोई असली तस्वीर नहीं है. असली ट्रूमैन बालकनी की वास्तुकला और रेलिंग की बनावट ट्रंप द्वारा शेयर की गई एआई इमेज से काफी अलग है.

तस्वीर में क्या गड़बड़ी पाई गई?

ट्रंप द्वारा शेयर तस्वीर में जो शील्ड दिख रहा है, उसमें केवल 11 सितारे ही बने हैं. जबकि अमेरिकी इतिहास के अनुसार, देश के स्थापना काल के मूल 13 उपनिवेशों (Original Colonies) को दर्शाने के लिए पारंपरिक रूप से इसमें 13 सितारे होने चाहिए थे. एक फ्रीलांस फोटोग्राफर एंड्रयू लेडेन ने ट्रंप के पोस्ट के ठीक बाद रात 9:30 बजे वास्तविक बालकनी की तस्वीरें खिंची, और उसे एक्स पर शेयर किया. जिसमें ऐसा कोई बाज या शील्ड मौजूद नहीं था. तस्वीर के साथ एंड्रयू लेडेन ने लिखा- सोमवार रात 9:30 बजे ट्रूमैन बालकनी ऐसी दिखती है.

नए अमेरिकी पासपोर्ट पर दिखेगी ट्रंप की तस्वीर और खास संदेश

इससे पहले, राष्ट्रपति ट्रंप ने देश की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जारी होने वाले एक ‘लिमिटेड एडिशन’ अमेरिकी पासपोर्ट का नया डिजाइन भी पेश किया. इस नए पासपोर्ट पेज पर खुद राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर प्रमुखता से छपी है.

पासपोर्ट पर संदेश: ट्रंप ने इस डिजाइन को ट्रुथ सोशल पर शेयर करते हुए लिखा, “यूएसए का नया पासपोर्ट, जो कहता है- ‘स्वागत है, लेकिन अच्छे बनकर रहो’ (Welcome, but be good)”

कैसा है डिजाइन?

इस प्रोटोटाइप पेज में राष्ट्रपति ट्रंप को ऐतिहासिक ‘रेजोल्यूट डेस्क’ के ऊपर बैठे हुए दिखाया गया है, जिसके बैकग्राउंड में अमेरिका का ऐतिहासिक स्वतंत्रता घोषणा पत्र (Declaration of Independence) अंकित है और नीचे ट्रंप के हस्ताक्षर हैं.

ये भी पढ़ें: भारत-अमेरिका ट्रेड डील आखिरी दौर में, सर्जियो गोर ने पीएम मोदी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola