Donald Trump On India: डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, कहा- मैं भारत और पीएम मोदी के बहुत करीब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Donald Trump On India: भारत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर कुछ दिनों से बदले-बदले लग रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी. अब ब्रिटेन की धरती से कहा कि वो भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफी करीब हैं. हालांकि उन्होंने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का दावा किया.
Donald Trump On India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ब्रिटेन की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और भारत पर लगाए गए शुल्क (टैरिफ) का भी उल्लेख किया. भारत पर लगाये गये टैरिफ पर ट्रंप ने कहा, ‘‘सीधी सी बात है, अगर तेल की कीमतें गिरती हैं, तो पुतिन युद्ध से पीछे हट जाएंगे. उनके पास कोई विकल्प नहीं होगा. वह उस युद्ध से पीछे हट जाएंगे.’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘और जब मुझे पता चला कि यूरोपीय देश रूस से तेल खरीद रहे हैं, और जैसा कि आप जानते हैं, मैं भारत के बहुत करीब हूं. मैं भारत के प्रधानमंत्री के बहुत करीब हूं, मैंने कल ही उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उनसे बात की थी. हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और उन्होंने एक सुंदर बयान भी दिया था लेकिन मैंने उन्हें मंजूरी दे दी है.’’
व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें निराश किया : ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी निराशा यह है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ जारी संघर्ष को लेकर उन्हें हताश किया, लेकिन व्यापार के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के साथ सफल रहे.
भारत-पाकिस्तान को अमेरिका के साथ मिलकर चलना होगा : ट्रंप
ट्रंप ने कहा, ‘‘आप (भारत और पाकिस्तान) हमारे साथ व्यापार करना चाहते हैं, तो आपको साथ मिलकर काम करना होगा. और वे (भारत और पाकिस्तान) इस पर जोर-शोर से आगे बढ़ रहे थे.’’
ट्रंप ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम का किया दावा
ट्रंप ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम का दावा किया. ऑपरेशन सिंदूर के बाद, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं और बार-बार दावा किया है कि उन्होंने परमाणु-संपन्न दक्षिण एशियाई पड़ोसियों से कहा है कि यदि वे संघर्ष रोक दें तो अमेरिका उनके साथ बहुत सारा व्यापार करेगा. हालांकि भारत ने किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से लगातार इनकार किया है और कहा है कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष समाप्त करने पर सहमति दोनों सेनाओं के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी थी.
ये भी पढ़ें: US Drug Trafficking: टैरिफ के बाद अब ड्रग्स की तस्करी पर ट्रंप का एक्शन, भारत के कई अधिकारियों का वीजा रद्द
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










