US Drug Trafficking: टैरिफ के बाद अब ड्रग्स की तस्करी पर ट्रंप का एक्शन, भारत के कई अधिकारियों का वीजा रद्द

Updated:
विज्ञापन
Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

US Drug Trafficking: टैरिफ के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब ड्रग्स की तस्करी को लेकर एक्शन में हैं. अमेरिका ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में भारत के कई अधिकारियों का वीजा रद्द कर दिया है.

विज्ञापन

US Drug Trafficking: नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने फेंटेनाइल प्रीकर्सर (नशीले पदार्थ) की तस्करी में संलिप्तता के आधार पर कुछ व्यावसायिक अधिकारियों और कॉर्पोरेट नेतृत्व का वीजा रद्द कर दिया है. बाद में उन्हें देने से इनकार कर दिया है. ये कार्रवाई आव्रजन एवं राष्ट्रीयता अधिनियम की धारा 221(i), धारा 212(a)(2)(C), और 214(b) के तहत की गई है.

अधिकारी और उनके परिवार वाले नहीं कर पाएंगे अमेरिका की यात्रा

वीजा रद्द करने से अधिकारी और उनके परिवार के करीबी सदस्य संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा के लिए अयोग्य हो सकते हैं. दूतावास उन कंपनियों से जुड़े अधिकारियों को भी सूचित कर रहा है जिनके बारे में ज्ञात है कि उन्होंने फेंटेनाइल प्रीकर्सर की तस्करी की है, और यदि वे अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन करते हैं तो उनकी कड़ी जांच की जाएगी.

ये भी पढ़ें: US Tariff On India: हट सकता है भारत पर लगा 25% अतिरिक्त टैरिफ, मोदी की सख्ती से नरम पड़े डोनाल्ड ट्रंप

परिणाम भुगतने होंगे : अमेरिका

अमेरिका ने साफ किया है कि मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन और तस्करी में शामिल व्यक्तियों और संगठनों, साथ ही उनके परिवारों को, परिणाम भुगतने होंगे, जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश से वंचित किया जाना भी शामिल हो सकता है.

ट्रंप ने भारत, पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान को ड्रग्स उत्पादक देशों में शामिल किया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन, अफगानिस्तान, भारत और पाकिस्तान को उन 23 प्रमुख देशों में शामिल बताया है, जहां मादक पदार्थों का अवैध रूप से उत्पादन और तस्करी की जाती है. ट्रंप ने कहा कि अवैध नशीली दवाओं और इनके निर्माण में इस्तेमाल रसायनों के उत्पादन ए‍वं तस्करी के जरिये ये देश अमेरिका और उसके नागरिकों की सुरक्षा के समक्ष खतरा पैदा कर रहे हैं.

भारत, पाकिस्तान, चीन के अलावा ये देश भी ड्रग्स उत्पाक देशों की सूची में शामिल

कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में सोमवार को पेश ‘प्रेसिडेंशियल डिटरमिनेशन’ में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने 23 देशों की पहचान “मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन और तस्करी में शामिल प्रमुख देशों के रूप में” की है. उन्होंने कहा कि इन देशों में अफगानिस्तान, बहामास, बेलीज, बोलीविया, म्यांमा, चीन, कोलंबिया, कोस्टा रिका, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर, अल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला, हैती, होंडुरास, भारत, जमैका, लाओस, मैक्सिको, निकारागुआ, पाकिस्तान, पनामा, पेरू और वेनेजुएला शामिल हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola