Israel Iran War: ट्रंप का बड़ा दावा! कहा- भारत और पाकिस्तान के बाद अब ईरान-इजरायल की रुकवाउंगा जंग

Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Jun 2025 12:16 AM

विज्ञापन

donald trump

Israel Iran War: ईरान-इजराइल में जारी लड़ाई के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है. ट्रंप ने कहा है कि जिस तरह उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाई, उसी तरह वो ईरान और इजराइल के बीच शांति स्थापित करेंगे. उन्होंने उम्मीद भी जताई कि दोनों कट्टर दुश्मन जल्द ही समझौता करेंगे.

विज्ञापन

Israel Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि वह ईरान और इजराइल के बीच समझौता करा सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने अन्य कट्टर दुश्मनों के बीच करवाया था. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर अपना यह दावा दोहराया कि उन्होंने पिछले महीने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को व्यापार का इस्तेमाल करके रुकवाया था. सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान-इजराइल मुद्दे पर अब कई कॉल की जा रही हैं और बैठकें हो रही हैं. उन्होंने कहा कि “ईरान और इजराइल को एक समझौता करना चाहिए, और वे यह करेंगे, ठीक उसी तरह जैसा कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच कराया था. उस समय मैंने अमेरिका के साथ व्यापार का इस्तेमाल कर के बातचीत में समझदारी, एकता और संतुलन लाया. दोनों ही बेहतरीन नेताओं ने जल्दी फैसला लिया और सब कुछ रोक दिया.”

ईरान-इजरायल की रुकवाउंगा जंग- ट्रंप

अपने पोस्ट में ट्रंप ने दुनिया भर के कई और संघर्षों को सूचीबद्ध किया, जिसमें उन्होंने हस्तक्षेप करने और लड़ाई को रोकने का दावा किया. उन्होंने कहा कि उनके पहले कार्यकाल के दौरान, सर्बिया और कोसोवो में भीषण लड़ाई चल रही थी, जैसा कि वे कई दशकों से करते आ रहे थे और यह लंबे समय से चल रहा संघर्ष युद्ध का रूप लेने वाला था. ट्रंप ने कहा ‘‘मैंने इसे रोक दिया. एक और मामला मिस्र और इथियोपिया का है, और एक विशाल बांध को लेकर उनकी लड़ाई है, जो नील नदी को प्रभावित कर रहा है. मेरे हस्तक्षेप के कारण, कम से कम अभी शांति है, और यह इसी तरह बनी रहेगी!’’ ट्रंप ने कहा कि इसी तरह हम जल्द ही इजराइल और ईरान के बीच शांति स्थापित करेंगे! इस समय कई कॉल की जा रही हैं और बैठकें हो रही हैं. मैं बहुत कुछ करता हूं और कभी किसी चीज का श्रेय नहीं लेता. लेकिन ठीक है, लोग समझते हैं. पश्चिम एशिया को फिर से महान बनाओ!

इजराइल और ईरान ने तीसरे दिन भी किए हमले

इजराइल ने रविवार को तीसरे दिन भी ईरान में हवाई हमले किए और इससे भी अधिक जोरदार हमले की धमकी दी. वहीं, ईरान ने भी इजराइल पर मिसाइलें दागना जारी रखा, जिसमें से कुछ मिसाइलें इजराइली वायु रक्षा प्रणाली को चकमा देकर देश के मध्य इलाके में इमारतों पर गिरीं. इस बीच, ईरान और अमेरिका के बीच ओमान में होने वाली परमाणु वार्ता रद्द कर दी गई. शुक्रवार को इजराइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर अचानक की गई बमबारी में कई शीर्ष जनरलों और परमाणु वैज्ञानिकों के मारे जाने के बाद क्षेत्र में एक लंबे संघर्ष की आशंका पैदा हो गई है. ईरान ने कहा कि इजराइल ने उसकी दो तेल रिफाइनरी पर हमला किया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola