Cyclone Alert : तबाही मचाने आ रहा है एक और तूफान, आया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

फुंग-वोंग नाम का एक और तूफान (File Photo)

Cyclone Alert : फिलीपीन पर कहर बरपाने के लिए फुंग-वोंग नाम का एक और तूफान तैयार है. कालमेगी तूफान पहले ही तबाही मचा रहा है.

विज्ञापन

Cyclone Alert : फिलीपींस में इस साल के सबसे बड़े तूफान फुंग-वोंग ने तट से टकराने से पहले ही असर दिखाना शुरू कर दिया है. देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. तूफान फिलीपींस के पास प्रशांत महासागर क्षेत्र में पहुंच चुका है. इस खबर के सामने आने के बाद लोग डरे हुए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि पहले ही एक तूफान ने भारी तबाही मचाई है.

कालमेगी तूफान के प्रभावों से जूझ रहा है फिलीपीन

फिलीपींस पहले से ही कालमेगी तूफान के कहर से जूझ रहा है, जिसमें अब तक 204 लोगों की मौत हो चुकी है. यह तूफान अब वियतनाम पहुंच गया है, जहां पांच लोगों की जान गई है. इसी बीच, नया तूफान फुंग-वोंग भी खतरा बना हुआ है, जिसकी रफ्तार 185 किलोमीटर प्रतिघंटा है और यह 230 किलोमीटर तक पहुंच सकती है. भारी नुकसान की आशंका को देखते हुए राष्ट्रपति फर्डिनांड मार्कोस जूनियर ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है.

विराक कस्बे से लगभग 125 किलोमीटर दूर स्थित है तूफान

तूफान फुंग-वोंग इस समय कैटेनडुआनिस प्रांत के विराक कस्बे से करीब 125 किलोमीटर दूर है और इसके असर महसूस किए जा रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान रविवार रात या सोमवार तड़के इसाबेला प्रांत के तट से टकरा सकता है. नागरिक सुरक्षा अधिकारी बर्नार्डो एलेजांद्रो ने बताया कि फुंग-वोंग के कारण कई पूर्वी इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है.

यह भी पढ़ें : फिलीपींस में कालमेगी तूफान का तांडव! सैकड़ों घर मलबे में तब्दील, तबाही के वीडियो देख कांप उठेगी रूह

फिलीपीन के बिकोल क्षेत्र के खतरे वाले गांवों से करीब 50,000 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. कई प्रांतों में घरेलू उड़ानें रद्द की गईं, और 86 बंदरगाहों पर 6,600 से अधिक यात्री व कर्मचारी फंसे हुए हैं. तट रक्षक ने खराब मौसम के कारण जहाजों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola