Coronavirus Outbreak : कोरोना ने अमेरिका में मचायी तबाही, 30 हजार से अधिक की मौत, 6 लाख से अधिक संक्रमित

Updated:
विज्ञापन

Washington: President Donald Trump speaks about the coronavirus in the Rose Garden of the White House, Wednesday, April 15, 2020, in Washington. AP/PTI(AP16-04-2020_000014A)

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona virus infection in the US) से मरने वाले लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 30,000 के आंकड़े को पार कर गई. अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय (Johns Hopkins University of America) के आंकड़ों में यह बताया गया है.

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona virus infection in the US) से मरने वाले लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 30,000 के आंकड़े को पार कर गई. अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय (Johns Hopkins University of America) के आंकड़ों में यह बताया गया है.

Also Read: Covid-19 Bihar Update : फ्लाइट से पटना आया था कोरोना पॉजिटिव, 19 जिलों के 69 यात्री होम क्वारेंटिन

विश्वविद्यालय (ट्रैकर) के मुताबिक देश में कोविड-19 से अब तक 30,990 लोगों की मौत हुई है. इस महामारी से विश्व में सबसे अधिक संख्या में लोगों की मौत अमेरिका में ही हुई है, जिसके बाद इटली का स्थान है जहां 21,645 लोगों की मौत हुई है. हालांकि, इटली की आबादी अमेरिका की जनसंख्या का महज पांचवां भाग ही है. स्पेन में 19,130 और फ्रांस में 17,167 लोगों की मौत हुई है.

Also Read: ईडी के शिकंजे में तबलीगी जमात चीफ मौलाना साद, दर्ज किया गया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 6,40,000 मामले सामने आये हैं, जहां पिछले दो दिनों में रिकार्ड संख्या में लोगों की मौत हुई है. देश में कोविड-19 महामारी के केंद्र न्यूयार्क में 14,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है. इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने की योजना को बृहस्पतिवार को सामने रखने वादा किया.

Also Read: ग्रेच्यूटी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया फैसला, जानिए कौन किन शर्तों पर है इसका हकदार
अमेरिका सबसे बुरे दौर से बाहर निकला : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि अमेरिका कोरोना वायरस महामारी के सबसे बुरे दौर से निकल चुका है और इसने सामाजिक दूरी पर नए दिशा निर्देशों को अंतिम रूप देने के लिए देश को बहुत मजबूत स्थिति में ला दिया है.

Also Read: COVID-19 : चीन ने भारत को दिये 6.5 लाख पीपीई किट, खराब सामना पर सफाई, ‘स्टैंडर्ड सामान ही खरीदें’

ट्रम्प ने कहा, लड़ाई जारी है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर हमने नए मामलों की अधिकतम संख्या को पार कर लिया है. उम्मीद करते हैं कि यह जारी रहेगा और हम प्रगति करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि इन उत्साहजनक घटनाक्रमों के कारण हम देश को फिर से खोलने की खातिर राज्यों के लिए दिशानिर्देश को अंतिम रूप देने के लिए बहुत मजबूत स्थिति में आ गए हैं.

Also Read: Coronavirus News Case: 40 बच्चे हुए कोरोना संक्रमित, यहां भी निकला निजामुद्दीन तबलीगी जमात कनेक्शन

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola