ePaper

चीन में कोरोना ने मचाया कोहराम, जरूरी सामान के लिए लोग परेशान, सरकार ने लिया ये फैसला

Updated at : 26 Apr 2022 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
चीन में कोरोना ने मचाया कोहराम, जरूरी सामान के लिए लोग परेशान, सरकार ने लिया ये फैसला

Beijing: Health workers in protective suits prepare for coronavirus testing for residents at a compound near residential buildings, Thursday, April 7, 2022, in Beijing. AP/PTI(AP04_07_2022_000058B)

Corona New Case in China : चीनी अधिकारी ने आगे बताया कि शंघाई में 52और लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी. इन मामलों के सामने आने के बाद संक्रमण के वर्तमान प्रसार के मामले बढ़कर 190 हो गये हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब बीजिंग को भी लॉकडाउन का डर सता रहा है.

विज्ञापन

चीन में कोरोना ने फिर पांव पसार दिया है जिससे सरकार चिंतित है. जानकारी के अनुसार चीन ने मंगलवार को बीजिंग में दो करोड़ दस लाख लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराने के आदेश दिये. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले देश में सोमवार को 35 लाख लोगों की जांच के आदेश दिये गये थे, जिनमें से 32 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी.

शंघाई में 52और लोगों की संक्रमण से मौत

चीनी अधिकारी ने आगे बताया कि शंघाई में 52और लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी. इन मामलों के सामने आने के बाद संक्रमण के वर्तमान प्रसार के मामले बढ़कर 190 हो गये हैं. शंघाई के समान ही राजधानी बीजिंग में भी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. राजधानी के 11जिलों में मंगलवार को सामूहिक जांच के आदेश दिये गये हैं, और अनुमान के मुताबिक यहां के दो करोड़ दस लाख लोगों की जांच की जाएगी.

चाओयांग जिले में 35 लाख लोगों की जांच

जानकारी के अनुसार सोमवार को चाओयांग जिले में 35 लाख लोगों की जांच की गई ,जिनमें संक्रमण के 32 नये मामले सामने आए. बीजिंग के स्थानीय प्रशासन ने जिले के सभी लोगों की तीन बार जांच के आदेश दिये हैं. ये जांच बुधवार और शुक्रवार को भी दोहराई जाएगी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार चीनी मुख्यभूमि में संक्रमण के स्थानीय प्रसार के 1,908 मामले सामने आए जिनमें से 1,661 मामले शंघाई से सामने आए.

Also Read: भारत में अब 6 से 12 साल के बच्चों को भी लगेगी वैक्सीन, डीसीजीआई ने कोवैक्सीन के इमरजेंसी यूज को दी मंजूरी
लोग कर रहे हैं बल्क खरीदारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संकट की वजह से शंघाई में चार हफ्ते से लॉकडाउन लगा हुआ है. अब बीजिंग को भी लॉकडाउन का डर सता रहा है. यहां के हालात चिंताजनक बने हुए हैं और लोग बल्‍क खरीदारी कर रहे हैं. लोग खाद्य सामाग्री खरीदकर स्‍टोर कर रहे हैं ताकि लॉकडाउन के हालात हों तो वो परेशानी से बच सकें. बताया जा रहा है कि लॉकडाउन की वजह से घर में कैद लोगों काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि वहां चीजों की कमी हो गई है. सामान घर तक पहुंचाने वाली कंपनी इस वक्त मांग के हिसाब से डिलिवरी करने में सक्षम नजर नहीं आ रहा है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola