SCO समिट में भारत ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी तो बिलबिला गये बिलावल, बौखलाहट में कही ये बात

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

अगले साल शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन भारत में आयोजित हो रहा है. इसपर भी पाकिस्तान अपनी खोखली अकड़ दिखाने से पीछे नहीं हट रहा. विदेश मंत्री जरदारी ने कहा कि अगले साल एससीओ की बैठक भारत में हो रही है, इसमें हिस्सा लेने पर अभी हमारी कोई बातचीत नहीं हुई है.

विज्ञापन

SCO समिट में भारत ने पाकिस्तान की जमकर क्लास लगाई. पीएम मोदी ने ट्रांजिट ट्रेड को लेकर पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई. पीएम मोदी ने कहा कि सदस्य देशों को एक-दूसरे को ट्रांजिट का अधिकार देने चाहिए. वहीं, समिट में भारत की खरी-खरी खरी-खरी सुनकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो बिलबिला गये. बिलावल ने कहा कि उन्होंने भारत से कोई मदद नहीं मांगी है. उन्होंने कहा कि हम अपने लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं. बहुत से लोग इंसानियत के नाते सहायता के लिए आगे आए हैं.

भारत में होनेवाले सम्मेलन को लेकर कही ये बात: वहीं, अगले साल  शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन भारत में आयोजित हो रहा है. इसपर भी पाकिस्तान अपनी खोखली अकड़ दिखाने से पीछे नहीं हट रहा. विदेश मंत्री जरदारी ने कहा कि अगले साल एससीओ की बैठक भारत में हो रही है, इसमें हिस्सा लेने पर अभी हमारी कोई बातचीत नहीं हुई है. अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है.

वहीं, ट्रांजिट ट्रेड को लेकर बिलावल ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि पाकिस्तान और भारत के पीएम ने इस मुद्दे पर एक-दूसरे का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी  पारगमन व्यापार चाहते हैं.  बिलावल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान FATF की सूची से बाहर हो जाएगा. हम आतंकवाद से निपटना चाहते हैं. यह हमारी प्राथमिकता एफएटीएफ के कारण नहीं बल्कि पाकिस्तान के लोगों के लिए और हमारे अपने संकल्प के लिए भी है.

गौरतलब है कि, एससीओ समिट में भारत ने पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए कहा था कि सदस्य देशों को एक-दूसरे को ट्रांजिट का अधिकार देने चाहिए. वहीं, अफगानिस्तान के लिए मदद में रोड़ा अटकाने के लिए पीएम मोदी की लताड़ के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हम एक मजबूत कनेक्टिविटी प्लान बनाते हैं. शहबाज ने कहा कि उस कनेक्टिविटी के दायरे में मध्य एशिया के देश होंगे. 

Also Read: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे तेलंगाना, पार्टी नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola