ePaper

Bangladesh Violence: 'पूछा, मार दूं गोली…' और कर दिया फायर, बांग्लादेश में फिर एक हिंदू की हत्या, 15 दिन में तीसरी घटना

Updated at : 30 Dec 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
Bangladesh Violence

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू की गोली मारकर हत्या, फोटो- सोशल मीडिया

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में बीते 15 दिनों में तीन अल्पसंख्यक हिंदू युवकों की हत्या कर दी गई है. ताजा मामला सोमवार (29 दिसंबर) का है. मयमनसिंह जिले में बजेंद्र बिस्वास को उसी के साथ काम करने वाले नोमान मिया नाम के शख्स ने गोली मार दी. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  

विज्ञापन

Bangladesh Violence: बांग्लादेश की जमीन एक बार फिर एक हिंदू के खून से लाल हो गई. बीते 15 दिनों में तीसरी बार एक अल्पसंख्यक हिंदू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.  न्यूज एजेंसी पीटीआई ने RTV ऑनलाइन की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि आरोपी अंसार सदस्य नोमान मियां ने बजेंद्र बिस्वास नाम के एक अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के युवक को गोली मार दी. घटना मैमनसिंह जिले का है. इससे पहले मेमनसिंह जिले में ही बीते 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास को भीड़ ने पीट-पीट मार डाला था, और उसके शव को पेड़ से बांधकर जला दिया गया था.

अल्पसंख्यक हिंदू युवक की हत्या

घटना को लेकर बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद के कार्यवाहक महासचिव मोनिंद्र नाथ ने कहा- ‘हां, घटना की पुष्टि हो गई है. मृतक अंसार सदस्य बजेंद्र बिस्वास सिलहट सदर उपजिला के कादिरपुर गांव के प्रोबित्र बिस्वास के बेटे थे.’ घटना सोमवार (29 दिसंबर) की है. बताया जा रहा है कि सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड फैक्ट्री में कुल 20 अंसार सदस्य ड्यूटी पर थे. घटना के समय अंसार सदस्य नोमान मिया और बजेंद्र दास एक साथ बैठे थे. उसी दौरान, नोमान मिया ने अपने पास रखे शॉटगन से गोली चला दी, जो सीधे बजेंद्र दास की बाईं जांघ में जा धंसी. आनन-फानन में बजेंद्र दास को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

‘पूछा, मार दूं गोली…’ और कर दिया फायर

आरटीवी (RTV) ऑनलाइन के मुताबिक, लबीब ग्रुप के साथ ड्यूटी पर तैनात एक अंसार सदस्य और घटना के चश्मदीद APC मोहम्मद अजहर अली ने कहा कि घटना के समय, नोमान मियां और बजेंद्र दास उनके कमरे में एक साथ बैठे थे. अचानक, नोमान मिया ने शॉटगन को बजेंद्र दास की जांघ पर रखा और कहा, ‘क्या मैं गोली मार दूं?’ इसके बाद उसने फायर कर दिया. फायरिंग के बाद नोमान मिया मौके से फरार हो गया. चश्मदीद ने बताया कि घटना से पहले दोनों के बीच किसी तरह का तकरार नहीं हुआ था.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरटीवी (RTV) ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी अंसार सदस्य नोमान मिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. मैमनसिंह जिले के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून ने कहा कि आरोपी नोमान को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि घटना के असली कारण का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया है, और कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

Also Read: बांग्लादेश की पहली महिला PM खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे जयशंकर, विदेश मंत्रालय का बयान आया सामने

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola