All Out War: भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, धमकी की आड़ में ट्रंप से मदद मांगी

Published by : Neha Kumari Updated At : 25 Apr 2025 11:22 AM

विज्ञापन

PAK Defence Minister Khawaja Asif

All Out War: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के रिश्ते पहले से भी अधिक खराब हो गए हैं. दोनों देशों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है. जिसको देखते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप से इस मुद्दे में हस्तक्षेप कर मध्यस्थता करवाने की बात कही है.

विज्ञापन

All Out War: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते पहले से भी अधिक खराब होते नजर आ रहे हैं. ऐसे में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के साथ भारत का ऑल आउट वार होने की आशंका है. उनका कहना है कि स्थिति और तनावपूर्ण हो इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए.

ख्वाजा ने ट्रंप के हस्तक्षेप की मांग की

ख्वाजा आसिफ ने ब्रिटेन के न्यूज चैनल ‘स्काई न्यूज’ पर पहलगाम के मुद्दे पर बातचीत की है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच ऑल आउट वार होने की स्थिति है. दोनों ही राष्ट्र परमाणु शक्तियों से लैस हैं. ऐसे में यदि युद्ध की स्थिति बनती है तो दुनिया को चिंतित होना चाहिए. उन्होंने इस मामले में ट्रंप के हस्तक्षेप की मांग की है. उनका कहना है कि ट्रंप विश्व की बड़ी शक्तियों का नेतृत्व करते हैं, वह चाहते हैं कि ट्रंप इस मुद्दे पर भी सामने आकर नेतृत्व करें. आगे ख्वाजा आसिफ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसी भी विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है.

यदि युद्ध होता है तो हम भी तैयार हैं-ख्वाजा

ख्वाजा ने पहलगाम में हुए हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने के आरोप को खारिज कर दिया है. ख्वाजा का कहना है कि ‘बिना किसी सबूत के भारत ‘फॉल्स फ्लैग’ ऑपरेशन चला रहा है और पाकिस्तान में गोलीबारी कर रहा है. लेकिन हम भी किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं. भारत की तरफ से की गई किसी भी तरह की पहल का हम जवाब देंगे. यदि ऑल वार की स्थिति बनती है या कुछ होता है तो जाहिर है कि एक संपूर्ण युद्ध हो सकता है.’

यह भी पढ़े: Pahalgam Terror Attack : हमले में शामिल एक आतंकी का घर बम से उड़ाया गया, दूसरे के घर पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola