इंटरपोल ने कहा, यानुकोविच के खिलाफ वारंट के आग्रह पर विचार जारी

ल्योन : इंटरपोल ने आज कहा कि वह यूक्रेन की नई सरकार की ओर से, अपदस्थ राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच के खिलाफ एक गिरफ्तारी वारंट जारी करने की खातिर किए गए आग्रह पर विचार कर रहा है.अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन ने इस बात की पुष्टि की है कि उसे बुधवार को कीव के प्राधिकारियों की ओर से […]
ल्योन : इंटरपोल ने आज कहा कि वह यूक्रेन की नई सरकार की ओर से, अपदस्थ राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच के खिलाफ एक गिरफ्तारी वारंट जारी करने की खातिर किए गए आग्रह पर विचार कर रहा है.अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन ने इस बात की पुष्टि की है कि उसे बुधवार को कीव के प्राधिकारियों की ओर से यानुकोचिव के खिलाफ सत्ता के दुरुपयोग और हत्या के आरोप में एक ‘रेड नोटिस’ या अंतरराष्ट्रीय वांछित व्यक्ति अलर्ट जारी करने एक आग्रह मिला है.
इंटरपोल ने एक बयान में कहा है कि उसके कानूनी मामलों का विभाग इस आग्रह पर विचार कर रहा है ताकि यह तय किया जा सके कि आग्रह संगठन के संविधान और नियमों के मुताबिक है या नहीं.
यूक्रेन के सरकारी अभियोजक ने 26 फरवरी को बताया था कि कीव ने यानुकोविच के खिलाफ सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों की ‘‘सामूहिक हत्या’’ करने के आरोप में एक अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आग्रह किया है.
यानुकोविच कहां गए, यह किसी को पता नहीं था लेकिन दो दिन बाद वह रुस में नजर आए थे.
रुसी फौजों ने मूलनिवासी रुसियों की बहुलता वाले क्रीमिया को अपने नियंत्रण में ले लिया है जिससे क्रीमिया के यूक्रेन से अलग हो जाने की आशंका जताई जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










